Jana Gana Mana lyrics: आजाद हिंद का मान है राष्ट्रगान जन गण मन, गणतंत्र पर देखें जन गण मन अधिनायक इन हिंदी Full Lyrics

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 26, 2024, 11:04 AM IST

National Anthem Jana Gana Mana Lyrics hindi (जन गण मन): आजाद भारत का गौरव इस देश का राष्ट्रगान है, जो आजादी का जश्न मनाने से लेकर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्त बड़ी शान से गाया जाता है। भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर यहां देखें राष्ट्रीय कवि रबिन्द्रनाख टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक Full lyrics in Hindi

National Anthem Jana Gana Mana Lyrics hindi (जन गण मन): भारत का राष्ट्रगान पूरे भारत और हर भारतवासी का मान है। आजादी के वक्त इसे राष्ट्रीय कवि रबिन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी कलम से रचा था। जो आज हर एक भारतवासी के दिल में अपनी एक खास जगह बनाए हुए है। राष्ट्रगान को अक्सर ही राष्ट्र से जुड़े मुख्य कार्यक्रमों में तो इस देश के वीर सपूतों को सम्मान प्रदान करने हेतु गाया जाता है। आज आजाद हिंद के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां देखें भारत के नेशनल एंथम की लिरिक्स, जन गण मन अधिनायक हिंदी लिरिक्स, हिंदी में जन गण मन Full Lyrics।

National Anthem lyrics, jana gana mana national anthem in hindi, republic day

National anthem of india jana gana mana national anthem in hindi

National Anthem of India Lyrics, Jana Gana Mana Full lyrics in hindi

जन गण मन अधिनायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा

द्रविड़ उत्कल बंग।

विंध्य हिमाचल यमुना गंगा

उच्छल जलधि तरंग।

तव शुभ नामे जागे

तव शुभ आशीष मागे।

गाहे तव जयगाथा।

जन गण मंगलदायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

जय हे, जय हे, जय हे

जय जय जय जय हे॥

गणतंत्र दिवस के दिन आपको राष्ट्रगान से जुड़ी कुछ बहुत जरूरी तो रोचक बातें भी जान लेनी चाहिए। जो आपको एक सच्चा देशभक्त बनातीं हैं, बता दें कि राष्ट्रगान पहली बार सन् 1911 में कोलकाता शहर में गाया गया था। और अगर आप एक धुन में गाए तो राष्ट्रगान को गाने में लगभग 52 सेकंड लगते हैं। रबिन्द्रनाथ टैगोर द्वारा राष्ट्रगान लिखा गया है, ये बात को हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे उन्होने ही गाया भी था। जो आंद्र प्रदेश के एक छोटे से गावं मदनपिल्लै में गाया गया था। जन गण मन गाते वक्त आपके सावधान पोजिशन में खड़े रहना होता है। वहीं आपके हाथ नीचे होते हैं और राष्ट्रगान के वक्त बैठे रहना भी देश की शान के खिलाफ है।

End of Feed