National Anthem Lyrics: भारत की शान है राष्ट्र गान जन गण मन, यहां पढ़िए पूरे लिरिक्स

National Anthem Lyrics (राष्ट्रीय गान जन गण मन अधिनायक जय हे): देश के मान में बजाए जाने वाले राष्ट्र गान- जन गण मन अधिनायक जय हे के हिंदी लिरिक्स आप यहां देख सकते हैं। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराते हुए इसी गाया जा रहा है। आप भी इसके लिरिक्स देखकर गा सकते हैं।

National Anthem Lyrics (राष्ट्रीय गान जन गण मन अधिनायक जय हे): जन-गण-मन भारत का राष्ट्रगान है। इसके रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर हैं। यह गीत पहली बार 27 दिसंबर 1911 को कोलकाता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था। बाद में 24 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रगान के रूप में आधिकारिक मान्यता दी गई। राष्ट्र गान भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। ये गीत देशवासियों के मन में देशभक्ति, गर्व और एकता की भावना जगाता है। आज गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराते हुए देशभर में राष्ट्र गान गाया जा रहा है। अगर आपको इसके लिरिक्स याद नहीं हैं तो यहां से देखकर इसे गा सकते हैं।

राष्ट्रगान इन ह‍िंदी, जन गण मन अधिनायक जय हे लिरिक्स हिंदी में (Indian National Anthem Lyrics Hindi Mein)-

जन गण मन अधिनायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा

द्रविड़ उत्कल बंग।

विंध्य हिमाचल यमुना गंगा

उच्छल जलधि तरंग।

तव शुभ नामे जागे

तव शुभ आशीष मागे।

गाहे तव जयगाथा।

जन गण मंगलदायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

जय हे, जय हे, जय हे

जय जय जय जय हे॥

राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे लिरिक्स इंग्लिश में (Indian National Anthem Lyrics English Mein)-

Jana-gana-mana-adhinayaka, jaya he

End of Feed