बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर यहां वक्त बिताते थे नाना पाटेकर, खेत और गाय-बैलों के बीच है उनका फार्महाउस, देखें Photos

Nana Patekar Farmhouse, नाना पाटेकर फार्महाउस: मुंबई के शोर से दूर नाना पाटेकर को अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने फार्महाउस पर बिताना पसंद था। पुणे के पास उनका 27 एकड़ का फार्महाउस है, जहां वे खेती करते थे और सादा जीवन जीते थे।

Nana Patekar Farmhouse, नाना पाटेकर फार्महाउस: बॉलीवुड की दुनिया में जहां ज्यादातर वक्त कैमरे, शूटिंग और शहर की भागदौड़ में गुजरता है, वहीं अभिनेता नाना पाटेकर को खाली समय में बिल्कुल अलग माहौल पसंद था। मुंबई की भीड़ और फिल्मी शोर से दूर वह पुणे के पास खड़कवासला स्थित अपने फार्महाउस में समय बिताना पसंद करते थे। करीब 27 एकड़ में फैली यह जगह किसी चमकदार सेलिब्रिटी प्रॉपर्टी से ज्यादा एक शांत ग्रामीण दुनिया जैसी बताई जाती है। यहां खेत हैं, पेड़-पौधे हैं और गाय, बैल तथा कुत्ते जैसे जानवर भी हैं।

End of Feed