Munawwar Rana Shayari For Mother (मां पर मुनव्वर राना की शायरी): मां - ये ऐसा शब्द है जिसमें बच्चों के लिए पूरी दुनिया समाई होती है। मां (Mothers Day 2024) अपने बच्चों के लिए जितना त्याग और तपस्या करती है उतना निस्वार्थ प्रेम कोई दूसरा नहीं कर सकता है। मां (Mothers Day Wishes) के इसी निश्छल प्रेम के लिए पूरी दुनिया में मदर्स डे (Mothers Day) मनाया जाता है। हर साल यह खास दिन मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मदर्स 12 मई (Mothers Day 2024 Date) को सेलिब्रेट किया जा रहा है। मां के लिए ना जाने कितने ही शायरों (Mothers Day Shayari) , कवियों और लेखकों ने कितना कुछ लिखा है। लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया।
Munawwar Rana Best Shayari on Mother
बात शायरों की करें तो मरहूम मुनव्वर राना ने मां पर जितना भी कुछ लिखा वह खूब पॉपुलर हुआ। लोगों ने मां के लिए मुनव्वर राना की शायरी को दिल खोलकर प्यार दिया। जब भी मां शब्द आता है तो मुनव्वर की शायरी जरूर याद आ जाती है। आइए देखते हैं मुनव्वर राना की मां के लिए कुछ बेहतरीन शायरीयां:
Happy Mother's Day 2024 Shayari, Wishes Images, Quotes in Hindi
- चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है,
मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है।
- अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा,
मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है।
- इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है,
माँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है।
Mother's Day shayari in hindi
- किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई,
मैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में माँ आई।
- जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है,
माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है।
- कल अपने-आप को देखा था माँ की आँखों में,
ये आईना हमें बूढ़ा नहीं बताता है।
Mother's Day wishes shayari in hindi
- तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फ़लक,
मुझ को अपनी माँ की मैली ओढ़नी अच्छी लगी।
- मुनव्वर माँ के आगे यूँ कभी खुल कर नहीं रोना,
जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती।
- बर्बाद कर दिया हमें परदेस ने मगर,
माँ सब से कह रही है कि बेटा मज़े में है।
happy Mother's Day shayari in hindi
- ये ऐसा क़र्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता,
मैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सज्दे में रहती है।
- मैं ने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दें,
सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़-ए-माँ रहने दिया।
- दिन भर की मशक़्क़त से बदन चूर है लेकिन,
माँ ने मुझे देखा तो थकन भूल गई है।
happy Mother's Day shayari in hindi
- शहर के रस्ते हों चाहे गाँव की पगडंडियाँ,
माँ की उँगली थाम कर चलना बहुत अच्छा लगा।
- माँ ख़्वाब में आ कर ये बता जाती है हर रोज़,
बोसीदा सी ओढ़ी हुई इस शाल में हम हैं।
