Mrs Earth International 2025: भारतीय मूल की विधु इशिका ने हाल ही में मिसेज अर्थ इंटरनेशनल का ताज जीत देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया है। विधु की जर्नी हर किसी के लिए ही काफी प्रेरणादायक रही है, मिसेज इंडिया यूनिवर्स के ऑफिशियल पेज द्वारा शेयर की गई जानकारी में विधु की विनिंग फोटोज साझा की गई थी। जिसमें खूबसूरत गाउन के साथ और भी खूबसूरत बेशकीमती ताज सजाए विधु बेहद हसीन लग रही थीं।
अपनी सुंदरता तो सूझ-बूझ का परचम लहराकर विधु ने ये खिताब हासिल किया है। ये ब्यूटी पेजेंट में न केवल सौंदर्य बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण जागरुकता और महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने पर केंद्रित था। सोशल मीडिया पर विधु के विनिंग मोमेंट की वीडियो साझा करते हुए, मिस इंडिया यूनिवर्स ने उनके इस मंच तक पहुंचने के सुंदर सफर के बारे में भी बताया था, जिसमें लिखा था, "एक भारतीय बेटी, जो कर्मठ, सपने देखने वाली हैं और विधु का सफ़र किसी विशेषाधिकार से नहीं बना है—यह अथक साहस, गहरे मूल्यों और हर उस महिला का प्रतिनिधित्व करने की ललक से गढ़ा गया है जिसने कभी खुद पर विश्वास करने की हिम्मत दिखाई है। भारतीय टीवी पर शो होस्ट करने से लेकर अंतरराष्ट्रीय रैम्प्स की शोभा बढ़ाने तक, सस्टेनेबल फ़ैशन प्लेटफ़ॉर्म ग्लैमगुआवा की स्थापना से लेकर तिशाक के साथ वैश्विक कला रचने तक, उन्होंने दुनिया को दिखाया है कि धैर्य के साथ शालीनता कैसी होती है।"
ऐसा था पूरा लुक
मिस अर्थ इंटरनेशनल के मंच पर विधु ने अपनी खुबसुरती और उतने ही ज्यादा खूबसूरत स्लिट कट वाले गाउन के साथ ताज जीता था। विधु का विनिंग गाउन पीच कलर का था, जिसपर थाई हाई स्लिट था। इस गाउन का एसिमिट्रिकल नेकलाइन और अट्रैक्टिव स्टोन वर्क का लुक काफी शानदार लग रहा था।
विधु ने इस लुक के साथ हाई हील्स तो फ्रिल वाला ट्रेल कैरी किया था। डायमंड की ज्वेलरी का लुक भी काफी सुंदर लगा, हालांकि ये लुक बेशक मिसेज अर्थ इंटरनेशनल के ताज के साथ ही एकदम कम्पलीट लगा था।
