Jaya Kishori motivational advice for success: जया शर्मा जिन्हें लोग जया किशोरी के नाम से जानते हैं आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। 9 साल की छोटी उम्र से कथा वाचन और भजन गायकी करने वाली जया किशोरी ने खूब शोहरत हासिल की है। आज सोशल मीडिया की दुनिया में भी जया किशोरी छाई रहती हैं। जया किशोरी आज ना सिर्फ सफल स्पिरिचुअल गुरु हैं बल्कि वह एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर भी बन चुकी हैं। जया किशोरी के मोटिवेशनल कोट्स आए दिन सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में उनके मोटिवेशनल कोट्स की चर्चा होती है।
जया किशोरी के सक्सेस टिप्स (Photo: Jaya Kishori facebook)
जया किशोरी अकसर लोगों को यह बताती हैं कि जीवन में सकारात्मकता के साथ छोटा सा परिवर्तन करने भर से आप अपनी नाकामियों को दूर कर सकते हैं। जया किशोरी कहती हैं कि कुछ आदतें हैं जिन्हें अपनाकर सफलता के द्वार खोले जा सकते हैं। बकौल जया किशोरी अगर आप वाकई में सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले सुबह जल्दी उठने की आदत डाल लें।
जया किशोरी कहती हैं कि इंसान को हर हाल में सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। हर सफल इंसान में ये आदत होती है। सुबह जल्दी उठने से शरीर और मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप हर काम को बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
बकौल जया किशोरीसुबह जल्दी उठकर आप बड़ी संख्या में लोगों से आगे निकल जाते हैं, क्योंकि आपको दिनभर के काम निपटाने के लिए ज्यादा समय भी मिल जाता है। जया किशोरी कहती हैं कि सुबह देर तक सोना आपको जीवन में काफी पीछे ले जाता है। इसलिए आज ही इस आदत को छोड़ दें।
