Navratri 2025: सिर्फ मस्ती ही नहीं जीवन के 9 गहरे सबक भी सिखाती है गरबा, बनना है बेहतर तो हमेशा रखें याद

इस बार नवरात्रि पर सिर्फ गरबे को एंजॉय ही ना करें, उससे ये 9 सबक भी सीखें। इन बातों को आप अपने जीवन में उतार पहले से बेहतर इंसान बन पाएंगे।

Life Lessons from Garba Dance: नवरात्रि का पर्व चल रहा है। भक्ति और उत्साह के संगम के इस पावन पर्व पर लोग गरबा भी करते हैं। गरबा भले गुजरात का पारंपरिक नृत्य है, लेकिन नवरात्रि के मौके पर यह पूरे देश में किया जाता है। दरअसल गरबा मां दुर्गा की आराधना का प्रतीक है। गोल घेरे में थिरकते कदम और ताली की लय मानो देवी माँ के चारों ओर घूमते ब्रह्मांड का अहसास कराते हैं। ढोल, नगाड़े और संगीत की ताल पर जब सैकड़ों लोग एक साथ झूमते हैं, तो पूरा माहौल भक्ति और उत्साह से भर उठता है। यह गरबा हमें जीवन के कई गहरे सबक भी सिखाता है। आइए जानते हैं कि हम इस गरबे से जीवन के कौन से गुण सीख सकते हैं:

Garba Dance Life Lessons

गरबा से सीखें जीवन के गहरे सबक (Photo: iStock)

1. सामंजस्य : गरबा में सभी लोग एक ही ताल और लय में डांस करते हैं। यह सिखाता है कि जीवन में दूसरों के साथ तालमेल बिठाकर चलना कितना महत्वपूर्ण है। सामंजस्य से ही समाज और रिश्तों में संतुलन बना रहता है।

End of Feed