Mother's Day 2025 Chocolate Cake Recipe: अपने हाथों से केक बनाकर मां को दें सरप्राइज, देखें मदर्स डे स्पेशल चॉकलेट केक की आसान रेसिपी

Happy Mother's Day 2025 Chocolate Cake Recipe: इस साल 11 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास मौके पर आप अपनी मां को अपने हाथों से बना केक खिलाकर सरप्राइज दे सकते हैं। यहां मदर्स डे स्पेशल चॉकलेट केक की रेसिपी मौजूद है, जो आपकी मदद के लिए हिंदी में है।

Mother's Day 2025 Chocolate Cake Recipe in Hindi: मां को कोई एक दिन नहीं होता, मां से ही हर दिन है.. ये बात तो सही है लेकिन मां के नाम पर समर्पित एक दिन जरुर है। मदर्स डे यानी मातृ दिवस, जो हर मां के प्यार, त्याग और समर्पण को सम्मानित करने का दिन है। इस दिन आपको अपनी मां को हर से भी ज्यादा खास फील कराना चाहिए। मदर्स डे 11 मई को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप मां को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं, साथ ही अपने हाथों से कुछ अच्छा सा बनाकर मम्मी को खिला भी सकते हैं। आप चाहें तो अपनी मां के लिए चॉकलेट केक बना सकते हैं। अगर आपको चॉकलेट केक बनाना नहीं आता है तो यहां दी गई रेसिपी से आप मदद ले सकते हैं।

happy mothers day special chocolate cake recipe in hindi

चॉकलेट केक बनाने की सामग्री-

1. मैदा

2. पीसी हुई चीनी

3. कोको पाउडर

4. बेकिंग पाउडर

5. बेकिंग सोडा

6. नमक

7. कॉफी पाउडर

8. तेल

9. ठंडा दूध

10. वनीला एसेंस

11. गर्म पानी

12. अंडा फेंटा हुआ

चॉकलेट केक बनाने की विधि-

चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट कर लें। बेकिंग टिन को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब एक बाउल में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर को मिला लें और इन्हें साइड रख दें। अब एक बाउल में 1/2 कप तेल और 1/2 कप गर्म पानी दोनों को मिला लें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें। जब यह हो जाए तो इसमें दूध और वनीला एसेंस डालें। अच्छे से मिक्स करें। इसमें फेंटा हुआ अंडा डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालकर एक साथ मिलाएं। इसे अब तेल लगे बेकिंग टिन में डालें। इसे 35 से 40 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। इसमें टूथपिक लगाकर चेक करें कि वह साफ बाहर निकल रही है। इसे स्मूद बनाने के लिए इस पर चॉकलेट गनाश/ चॉकलेट सॉस लगा सकते हैं।

End of Feed