सियासत से स्टाइल तक: कैसे 'मोदी जैकेट' बना इंडियन फैशन का नया ग्लोबल सिंबल

जिस जैकेट को कभी नेहरू जैकेट कहा जाता था और जो लंबे समय तक राजनीतिक गलियारों में नजर आती थी, वह अब 'मोदी जैकेट' के नाम से देश दुनिया में बड़े शौक से पहनी जा रही है।

Modi Jackets: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन है। देशभर से लोग शुभकामनाएं भेज रहे हैं। पीएम मोदी जब भी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन या राजनीतिक मंच पर होते हैं तो उनके भाषण और कूटनीति के साथ ही उनकी ड्रेसिंग भी चर्चा में आ जाती है। आधी बांह का कुर्ता, कड़क पायजामा और उसके ऊपर करीने से पहनी हुई स्लीवलेस जैकेट। यह लुक पिछले डेढ़ दशक से पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बनाए हुआ है।

Magic of Modi Jackets

जब जैकेट ने तय किया नेहरू से मोदी तक का सफर (AI Generated Image)

कभी लुटियंस दिल्ली के राजनीतिक गलियारों तक सीमित रहने वाली नेहरू जैकेट आज दुनियाभर में 'मोदी जैकेट' के नाम से धूम मचा रही है। दिलचस्प बात यह है कि यह बदलाव नाम के साथ ही जैकेट के कलर, फैब्रिक, फिटिंग और पहनने का तरीके में भी हुआ है। आइए समझते हैं कि कैसे एक पारंपरिक भारतीय परिधान ने सियासत के गलियारों से निकलकर रैंप वॉक, कॉर्पोरेट बोर्डरूम और आम जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली।

End of Feed