मेथी में सिर्फ एक चीज मिला लो बाल इतने लंबे, मोटे हो जाएंगे कि सब चौंक जाएंगे.. Everything Homemade ने शेयर किया हेयर बूस्टर टॉनिक

मेथी सिर्फ रसोई का मसाला नहीं, बालों की देखभाल में भी काम आ सकती है। जानिए मेथी, प्याज और करी पत्ते से घर पर हेयर टॉनिक और हेयर पैक बनाने का तरीका और इनके इस्तेमाल से जुड़े जरूरी सुझाव।

लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत लगभग हर किसी को होती है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स और बालों की सही देखभाल न होने के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। कई बार बाल झड़ने की समस्या भी परेशान करने लगती है। ऐसे में लोग महंगे शैंपू, सीरम और हेयर ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करते हैं। हालांकि, बालों की देखभाल के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। रसोई में आसानी से मिलने वाली मेथी ऐसी ही एक चीज है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से बालों की देखभाल में किया जाता रहा है।

End of Feed