सफेद बाल को गहरा काला बनाने के लिए अपनाएं दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे, बस इन 2 चीजों से करें तैयार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 14, 2023, 04:05 PM IST

Hair care Tips: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है लेकिन अगर बाल उम्र से पहले सफेद होने लगे तो ये चिंता का विषय बन जाते हैं। बाल सफेद होने पर लोग इसे काला बनाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं या फिर बालों को रंगते हैं।

Hair care Tips: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है लेकिन अगर बाल उम्र से पहले सफेद होने लगे तो ये चिंता का विषय बन जाते हैं। बाल सफेद होने पर लोग इसे काला बनाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं या फिर बालों को रंगते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में बालों को नेचुरल ब्लैक बनाने के लिए आप घरेलू नुस्खे का सहारा ले सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ दादी-नानी के घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों को काला और घना बना सकेंगे। इस हेयर मास्क को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Untitled design (1)

सफेद बालों के लिए हेयर मास्क ( Source:istock)

सफेद बालों के घरेलू उपाय - Home Remedies for White Hair

सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको करी पत्ता और मेथी के दानों का इस्तेमाल करना होगा। हेयर मास्क बनाने के लिए मेथी के दानों को भिगोकर रख दीजिए. अब जरूरत के अनुसार मेथी के दानों के बराबर ही करी पत्ते (Curry Leaves) ले लीजिए और दोनों को साथ मिलाकर पीसकर हेयर मास्क तैयार कर लीजिए। इसके बाद इसे आप अपने बालों पर इस्तेमाल करें। इस हेयर पैक को आप 2 से 3 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं। इस हेयर मास्क को 15 दिन में एक बार इस्तेमाल करें।

इस हेयर मास्क को बाल की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं और तकरीबन 45 मिनट बाद इसे धो लें। इस हेयर पैक के इस्तेमाल से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में ये हेयर मास्क बेहद कारगर साबित होता है। मजबूत बालों के लिए इस हेयर पैक का जरूर इस्तेमाल करें।

End of Feed