Merry Christmas quotes 2023 (मेर्री क्रिसमस कोट्स 2023) : क्रिसमस का त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसे लेकर हफ्ते भर पहले से ही धूम देखने को मिलती है। यह ईसाईयों का महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इसी दिन भगवान इशा मसीह (Jesus) का जन्म हुआ था। क्रिसमस के मौते पर लोग सांता बनकर गिफ्ट्स बांटते हैं और साथ ही एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। इस त्योहार को विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी बेहद धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस त्योहार के साथ-साथ नए साल के आगमन की तैयारी भी शुरू हो जाती है। वहीं आने वाले साल में खुशहाली और कामयाबी के लिए लोग क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ से दुआ भी मांगते हैं। क्रिसमस के खास मौके पर घरों और दफ्तरों को सजाया जाता है और साथ ही क्रिसमस ट्री भी लगाई जाती है। इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई देना बिल्कुल नहीं भूलते। ऐसे में अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को क्रिसमस की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें क्रिसमस विशेज, कोट्स, मैसेज।
जीवन में लाए खुशियां अपार,
सांता क्लॉज़ आए आपके द्वार।
शुभकामना हमारी करें स्वीकार,
आया है क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार।
आप सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं !!
इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,
खुशियों का साथ अपनों का प्यार।
खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार।
मैरी क्रिसमस!
प्रभु यीशु का पवित्र त्यौहार, क्रिसमस मनाएं आप हर बार
प्रभु यीशु सदा आपके साथ हैं, अपने बन्दों के सिर पर हमेशा उनका हाथ है
आप सभी को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं !!
क्रिसमस का उमंग और उत्साह
हमेशा आपके जीवन को
खुशियों से सराबोर रखे
मैरी क्रिसमस!
फ़रिश्ता बनके कोई आएगा,
सारी उम्मीदें तुम्हारी, पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
गिफ्ट खुशियों के दे जाएगा!
क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं!!
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाये आपके जीवन में खुशियों का त्यौहार,
इस आशा के साथ आओ भूल के सारे गम,
चलो क्रिसमस को हम सब करें Welcome
मैरी क्रिसमस!
इस क्रिसमस आपका जीवन क्रिसमस ट्री की तरह,
हरा भरा और भविष्य तारों की तरह चमचमाता रहे!
हैप्पी क्रिसमस 2023
ना कार्ड भेज रहा हूं,
ना कोई फूल भेज रहा हूं,
सिर्फ सच्चे दिल से मैं आपको,
क्रिसमस और नव वर्ष की,
शुभकामनाएं भेज रहा हूं।
हैप्पी क्रिसमस 2023
