Mango Pickle Recipe: गर्मियों का मौसम यानी आम का मौसम। इस मौसम में तो बस आम ही आम नजर आते हैं। आम से लोग तरह तरह की रेसिपी भी ट्राई करते हैं, लेकिन अगर वहीं आम कच्चे मिल जाएं तो सबसे पहले उनकी चटनी और अचार बनाई जाती है। अगर आपको भी आम का अचार खाने का मन कर रहा है और आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी देख सकते हैं।
आम का अचार बनाने की सामग्री-
1. कच्चे आम
2. जीरा
3. पीली सरसों
4. सौंफ
5. सूखी धनिया
6. जीरा
7. काली मिर्च
8. लाल मिर्च
9. मेथी दाना
10. कलौंजी
11. काली सरसों
12. तेल
13. गुड़
आम का अचार बनाने की विधि-
सबसे पहले कच्चे आम को धोकर पोछ लें और साथ ही ऊपर के हिस्से को काट लें। अब आपको इन कैरी को अच्छे से टुकड़ों में काट लेना है। अब आपको इस कैरी में से गुठली और पतली झिल्ली को हटा लेना है। अब कैरी को एक बर्तन में रखकर ऊपर से नमक और हल्दी डाल दें और अच्छे से मिक्स दें। अब आपको इसे दो दिन के लिए इसे कपड़े में बांधकर रख दें। दो दिन के बाद ये पानी छोड़ देगा, इस पानी को अलग कर दें। अब आपको आम के इन टुकड़ों को कपड़े के ऊपर फैलाकर धूप में 1 घंटा सुखाना है। अब मसाला बनाने के लिए पीसी हुई पीली सरसों, सौंफ, सूखी धनिया, जीरा, काली मिर्च, मेथी दाना, कलौंजी, काली सरसों लें। अब आपको मसाला बनाने के लिए सूखी कढ़ाई में जीरा, धनिया, काली मिर्च, सौंफ, काली सरसों, मेथी दाना, कलौंजी और पीली सरसों को सेंक लें। अब आपको मिक्सी में जीरा, धनिया, सौंफ को पीसकर बाकी मसालों में डाल देना है। अब आपको एक कढ़ाई में तेल गर्म होने रख दें। अब आपको कैरी पर लाल मिर्च और दरदरे वाले मसाले डालने हैं और साथ में हींग भी डालनी है। साथ में काला नमक और नमक भी डालना है। आपके गर्म हुए तेल को ठंडा करके उसमें लाल मिर्च डालें। अब आपको कच्ची कैरी के ऊपर थोड़ा गुड़ डालें और इस तेल को भी डाल दें। अब आखिर में इसके ऊपर पतला कपड़ा डालें और 24 घंटे इसे छोड़ दें। इसे 24 घंटे में बीच बीच में इसे मिक्स करना है। आपके आम का अचार तैयार है और अब आप इसे बरनी में भर सकते हैं।
