घी की जगह जहर तो नहीं बना रहे हैं आप, जानिए घी बनाने का क्या है सही तरीका

Homemade Ghee Making: अगर आप भी दूध की मलाई से घी बनाती हैं सावधान हो जाएं। आप घी नहीं जहर बना रही हैं। जी हां क्योंकि इस तरीके से बना घी आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

Homemade Ghee Making: घी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। दाल में तड़का लगाना हो, रोटी पर लगाना हो या मिठाई बनानी हो, इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन घर पर घी बनाते समय ज्यादातर लोग एक ऐसी गलती करते हैं, जिस पर उनका ध्यान नहीं जाता है कई घरों में रोजाना दूध की मलाई निकालकर एक डिब्बे में जमा की जाती है। फिर 10 से 15 दिन तक मलाई इकट्ठा करने के बाद उसे गर्म करके घी बना लिया जाता है। इस दौरान पुरानी मलाई में नई मलाई मिलती रहती है और बार-बार बर्तन खोलने से उसकी फ्रेशनेस और क्वालिटी प्रभावित हो जाती है।

हेल्दी घी बनाने का तरीका क्या है

हेल्दी घी बनाने का तरीका क्या है

दूध की मलाई में फैट की मात्रा अधिक होती है। इसे लंबे समय तक गलत तरीके से स्टोर करने पर बैक्टीरिया बढ़ने और फैट का ऑक्सिडेशन हो जाता है। इससे मलाई का स्वाद, खुशबू और क्वालिटी खराब हो सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर मलाई में पहले ही कुछ बैक्टीरिया टॉक्सिन बना चुके हैं तो सिर्फ गर्म करने से वे हमेशा खत्म नहीं होते हैं। ऐसे में पुरानी या खराब मलाई से घी बनाना फूड सेफ्टी के लिहाज से सही नहीं है।

End of Feed