Makar Sankranti 2023 Rangoli: मकर संक्रांति पर बनाएं पतंग वाली रंगोली, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 09:48 PM IST

Makar Sankranti 2023 Rangoli Design: रंगोली के बिना कोई भी त्योहार अधूरा लगता है और जब बात हो रंग बिरंगी पतंगों की तो कलरफुल सी रंगोली बनाना तो जरूरी हो ही जाता है। मकर संक्रांति के खास मौके पर अपने घर के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक रंगोली बनाकर सजाएं और घर को खूबसूरत बनाएं। यहां जानिए पतंग डिजाइन वाली खूबसूरत और आसान रंगोली।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति को ‘पतंग पर्व’ के नाम भी जाना जाता है
  • मकर संक्रांति के दिन पतंग वाली रंगोली बनाकर घर को बनाएं आकर्षक
  • फूलों की पंखुड़ियों और पत्तियों से भी बना सकते हैं पतंग रंगोली


Makar Sankranti 2023 Patang Rangoli Design: मकर संक्रांति के पर्व को उत्तरायण, पोंगल, तिल संक्रांति और खिचड़ी पर्व आदि जैसे कई नामों से जाना जाता है। इस पर्व को अलग-अलग नामों से देशभर में मनाया जाता है। मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति को पतंग पर्व भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन पतंग उड़ाने का महत्व होता है। इस दिन लोग छतों पर और खुले मैदान में पतंगबाजी करते हैं। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा काफी पुरानी है। हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने भी पतंग उड़ाई थी, जो उड़ते-उड़ते देवलोक पहुंच गई थी। यही कारण है कि मकर संक्रांति पर पतंग का महत्व और भी बढ़ जाता है।

Makar Sankrati 2023

मकर संक्रांति पर बनाएं पतंग डिजाइन की खूबसूरत रंगोली

मकर संक्रांति के त्योहार की तैयारियों में लोग कई दिन पहले से ही जुट जाते हैं। विभिन्न तरह के पकवान बनाने के साथ ही घर की साज-सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं मकर संक्रांति पर घरों में रंगोली भी बनाई जाती है। आप भी इस बार पतंग पर्व मकर संक्रांति के मौके पर पतंग डिजाइन वाली रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर घर को सजा सकते हैं। यहां जानिए पतंग डिजाइन वाली खूबसूरत, आकर्षक और आसान डिजाइन वाली रंगोली।

End of Feed