Mahua Seeds for Skin: महुआ कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो अर्थराइटिस में होने वाली समस्याओं जैसे सूजन और लालिमा को कम कर सकते हैं। इसके अलावा महुआ का बीज आपकी स्किन के लिए दवा के समान होता है। इसके बीजों से तैयार लेप चेहरे पर लगाने से एलर्जी, पिंपल्स, एक्ने की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इसके बीजों में एंटीएलर्जिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन की इन परेशानियों के लिए रामबाण हैं। आइए जानते हैं स्किन पर महुआ के बीजों का लेप लगाने क्या हैं फायदे?
महुआ के बीजों का लेप से स्किन को होने वाले फायदे
चेहरे पर लगाएं महुआ के बीजों का लेप
महुआ के बीजों का लेप आपकी स्किन के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-
सूजन करे कम
स्किन की सूजन को कम करने के लिए चेहरे पर महुआ के बीजों का लेप लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पिपल्स और एक्ने की सूजन को कम करने में प्रभावी होता है। ऐसे में सप्ताह में कम से कम दो बार महुआ के बीजों का लेप लगाएं। यह सूजन को कम करने में असरदार हो सकता है।
स्किन इन्फेक्शन करे दूर
स्किन पर होने वाली इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने में महुआ के बीजों का लेप प्रभावी हो सकता है। यह बीज एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो इन्फेक्शन को दूर करने में असरदार है। अगर आप नियमित रूप से महुआ के बीजों का लेप लगाते हैं, तो यह स्किन इन्फेक्शन को कम करमे में आपकी मदद कर सकता है।
पिंपल्स से दिलाए छुटकारा
चेहरे पर महुआ के बीजों का लेप लगाने से पिंपल्स की परेशानी को कम की जा सकती है। दरअसल, महुआ के बीजों से तैयार लेप पिंपल्स को धीरे-धीरे कम कर सकता है। साथ ही एक्ने यानि मुंहासों की परेशानियों से भी छुटकारा दिलाने में प्रभावी है। अगर आप चेहरे से एक्ने और दाग-धब्बों को दूर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से महुआ के बीजों का लेप लगाएं।
स्किन एलर्जी से राहत
महुआ के बीजों का लेप स्किन एलर्जी की परेशानी को कम करने में प्रभावी है। यह बीज एंटी-एलर्जिक गुणों से भरपूर होता है, जो आपको स्किन पर होने वाली रेडनेस, जलन और सूजन से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
