Mahashivratri Mehndi Design: महाशिवरात्रि पर दिखना है खास तो अपने हाथों पर सजाएं महादेव की मेहंदी, रचाएं ये सुंदर मेहंदी डिजाइंस

Mahashivratri Mehndi Design: कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन लड़कियां भोलेनाथ की तरह ही वर पाने के लिए व्रत करती हैं। ऐसे में वो अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाती हैं, जिसके लिए काफी सारे डिजाइन इंटरनेट पर सर्च करती हैं।

Mahashivratri 2024 Mehndi Design: ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को हम सभी बहुत धूमधाम से उत्साह की तरह मनाते हैं। महिलाएं तो इस दिन सोलह श्रृंगार कर भोलेनाथ की पूजा करती हैं। सुहागन और कुंवारी महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी भी रचाती हैं। इस साल 8 मार्च यानी आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी यूनिक मेहंदी डिजाइंस की तलाश में हैं तो शिव-पार्वती की आकृति वाली मेहंदी डिजाइंस आप लगा सकती हैं। इतना ही नहीं, भगवान की प्रिय चीजों को भी मेहंदी में शामिल कर सकती हैं। आज हम यहां खास आपके लिए मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइंस लेकर आए हैं।

Mahashivratri Latest Mehndi Designs 2024

1) बेलपत्र की डिजाइन

इसके लिए आपको पत्ते का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें शेड करना है। फिर इसके नीचें आप चाहें तो ऊं का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं या आप स्वास्तिक का डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके हाथ सुंदर लगेंगे। ये सिंपल होता है तो इसे आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको सिर्फ 10 मिनट का टाइम लगेगा। आप चाहें तो इसे और सुंदर बनाने के लिए आसपास छोटे-छोटे पत्ते के डिजाइन बना सकती हैं।

2) शिवलिंग की आकृति वाली मेहंदी

आप जाल मेहंदी के साथ शिवलिंग की आकृति बनाकर एक सुंदर सी मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में आप शिव जी का त्रिशूल और उनके नाम भी स्टाइलिश फॉन्ट में लिख सकते हैं। इस तरह की मेहंदी में आप कमल के फूल की बेल या गुलाब के फूल की बेल भी बना सकते हैं। शिव जी को समर्पित यह मेहंदी डिजाइन आप अपने हाथों पर लगाएंगी, तो सभी का ध्‍यान इस ओर आकर्षित होगा। आपको बता दें कि हाथों में शिवलिंग बनवाना ज्‍योतिष शास्‍त्र के आधार पर भी बहुत अच्छा माना गया है।

3) शिव-पार्वती और गणेश जी की मेहंदी

हम महाशिवरात्रि के दिन हाथों में मां पार्वती, भगवान शिव और श्री गणेश की आकृती वाली मेहंदी भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही धार्मिक अनुभव भी होगा। इसके साथ आप कुछ शुभ चिन्ह जैसे त्रिशूल, डमरू और तीसरी आंख आदि हाथों में मेहंदी से बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आपको किसी हुनरमंद आर्टिस्ट से ही लगवानी चाहिए। आप मेहंदी में भगवान शिव और माता पार्वती की शादी का दृश्य भी क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी उनके हाथों पर और भी ज्‍यादा अच्‍छी लगेगी, जिनकी नई-नई शादी हुई है। अगर आपकी शादी महाशिवरात्रि के दिन ही है, तब ही आप अपने ब्राइडल मेहंदी में यह दृश्य बनवा सकती हैं।

4) शिव जी के मंत्र वाली मेहंदी डिजाइन

आप महामृत्युंजय जाप या ओम नमः शिवाय जैसे शिव जी के मंत्रों पर आधारित मेहंदी डिजाइंस भी महाशिवरात्रि के दिन बनवा सकते हैं। इसके लिए आप कोई अच्छा सा हिंदी फॉन्‍ट चुन लें। यदि आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से इस तरह की मेहंदी लगवाएंगे, तो यह दिखने में भी बहुत अच्‍छी लगेगी। इस तरह की मेहंदी में आप बेलपत्र और फूलों की बेल भी बना सकती हैं। शंकर जी को गुड़हल का फूल अति प्रिय है। अपनी मेहंदी में आप यह फूल बनवा सकती हैं। अगर आप फूल पत्ती की बेल बना रही हैं, तो गुड़हल का फूल, फल, लताएं और पराग कोश को भी बेल में शामिल करें, इससे बेल बहुत ज्‍यादा खूबसूरत लगेगी।

5) शिव जी आकृति वाली मेहंदी डिजाइन

शिव जी की कई अवतार और स्वरूप हैं। आप इनमें से किसी भी स्‍वरूप को अपनी हथेल में मेहंदी के माध्‍यम से उकेर सकती हैं इसके साथ आप झूमर हैंगिंग या जाल, झरोखा और मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइंस बना सकती हैं। अपनी मेहंदी को और भी ज्यादा धार्मिक टच देने के लिए आप कलाई पर त्रिशूल या डमरू बना सकती हैं और भगवान शिव का कोई मंत्र भी लिख सकती हैं। अगर आपकी आर्ट अच्‍छी है और आप खुद से भी मेहंदी लगा सकती हैं, आपको पेन की मदद से पहले एक रफ स्‍ट्रक्‍चर बना लेना चाहिए। इसके बाद आप आउटलाइन पर मेहंदी का कोन चलाएं। इस तरह से आप अच्‍छी तरह से मेहंदी लगा लेंगी।

End of Feed