महाराज भूपिंदर सिंह: अय्याशी की मिसाल, रात में 365 लालटेन जलाकर चुनते रानी, करोड़ों के डाइनिंग सेट में करते थे डिनर

Bhupinder Singh of Patiala: महाराजा भूपिंदर सिंह उस वक्त के सबसे अमीर महाराजाओं में हुआ करते थे। उनके राजमहल में 11 रसोइयां थीं। इनमें डेली सैकड़ों लोगों के लिए खाना बनाया जाता था। भूपिंदर सिंह के पैलेस में दीवान रहे जरमनी दास के मुताबिक भूपिंदर सिंह उस जमाने में करोड़ों के डाइनिंग सेट में खाना खाया करते थे।

Maharaja Bhupinder Singh of Patiala: जब भी भारत के गौरवशाली इतिहास का जिक्र होता है तो यहां के राजा-महाराजाओं की शौर्यगाथा जरूर याद की जाती है। भारत भूमि एक से बढ़कर एक वीर योद्धा पैदा हुए जिन्होंने भारत के इतिहास को अपने खून से सींचा। जहां कुछ राजा और शहंशाह अपनी वीरता के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हुए तो वहीं कुछ अपनी विलासिता के लिए पूरी दुनिया में जाने गए। 1947 में जब देश अंग्रेजों के गुलामी की जंजीरें तोड़कर आजाद हुआ तो उस वक्त भारत में 550 से ज्यादा देसी रियासतें हुआ करती थीं। सबके अपने राजा, महाराजा, नवाब और निजाम थे। इन राजाओं के शौक भी अनूठे थे, लेकिन इन सबमें पटियाला रियासत के सातवें महाराजा भूपेंद्र सिंह की बात ही कुछ अलग थी।

Maharaja Bhupinder Singh

महाराज भूपिंदर सिंह: अय्याशी की मिसाल, रात में 365 लालटेन जलाकर चुनते रानी, करोड़ों के डाइनिंग सेट में करते थे डिनर

भूपिंदर सिंह का फेमस हार

महाराजा भूपिंदर सिंह ने जेवर बनाने वाली मशहूर कंपनी कार्टियर से विश्व प्रसिद्ध पटियाला हार बनवाया था। इसमें 2900 से ज्यादा हीरे और कीमती रत्न लगे थे। तब उसकी कीमत 25 मिलियन डॉलर थी। साल में एक बार महाराजा भूपिंदर सिंह नंगे होकर सिर्फ शरीर में यही हार पहनकर प्रजा के सामने आते थे। कहते थे कि उनके लिंग में दैवीय शक्ति है इससे बुरी आत्माएं रियासत से दूर रहेंगी।

End of Feed