लोहड़ी पर बनाएं 5 तरह के पंजाबी पकवान, दिल बोलेगा हड़िप्पा, नोट करें रेसिपी

Lohri Special Punjabi Recipe: देशभर में लोहड़ी की तैयारियां चल रही हैं। पंजाबियों के लिए ये त्योहार काफी स्पेशल होता है। इस दिन लोग नई फसल के आने की खुशी मनाते हैं, नाचते- गाते हैं। वहीं, घर में तरह-तरह के पंजाबी पकवान भी बनते हैं। यहां हम आपके लिए लोहड़ी स्पेशल पकवान की रेसिपी लेकर आए हैं।

Lohri Special Punjabi Recipe: भारत में हर महीने कोई न कोई त्योहार मनाया ही जाता है। अब नया साल आ गया है और नए साल का पहला त्योहार है लोहड़ी। पंजाब में मनाई जाने वाली लोहड़ी खुशियों का त्योहार है। इस दिन जब सर्दियों में जब आग के चारों ओर बैठकर ढोल की थाप पर सब नाचते-गाते हैं, और फिर गरमागरम ट्रेडिशनल खाने का मजा लेते हैं, तो त्योहार का मजा भी दोगुना हो जाता है। लोहड़ी पर पंजाब के ट्रेडिशनल देसी पकवान बनते हैं। यहां सबसे स्पेशल 5 डिश की लिस्ट के साथ पूरी रेसिपी दी गई है। ये डिशेज आपके फेस्टिवल में देसी तड़का लगाने का काम करेंगी।

लोहड़ी पर नोट करें पंजाबी पकवान की रेसिपी (pc: canva)

1) मूंगफली की चिक्की

मूंगफली की चिक्की एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो मूंगफली और गुड़ से बनाई जाती है। सबसे पहले मूंगफली को भूनकर उसके छिलके उतार दिए जाते हैं और हल्का कूट लिया जाता है। फिर गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाया जाता है जब तक वह सही चाशनी न बना ले। इसमें भुनी हुई मूंगफली मिलाकर अच्छी तरह चलाया जाता है। तैयार मिश्रण को घी लगी थाली पर फैलाया जाता है। ठंडा होने पर चिक्की सख्त हो जाती है और टुकड़ों में काटकर परोसी जाती है।

End of Feed