Lohri Party 2023: लंबे और घने बाल की चाह रखती हैं तो ट्राई करें ये हेयर एक्सटेंशन के ऑप्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 12:35 PM IST

Hair Care Tips: नेचुरल हेयर एक्सटेंशन की केयर करने के लिए उतनी ही देखभाल की जरूरत होती है। जितनी कि आपके असली बालों को पड़ती है। अगर आपके बाल 4 इंच से ज्यादा लंबे हैं। तभी आपके बालों में एक्सटेंशन्स अप्लाई किए जा सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 एक्सटेंशन्स को ही लगाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जानें हेयर एक्सटेंशन से हलके बालों को कैसे घना दिखाएं
  • अगर आप भी बेजान बालों से हैं परेशान तो हेयर एक्सटेंशन से पाएं घनें बाल
  • हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ख्याल


Hair Care Tips: भारत में हिंदुओं से जुड़े कई अहम त्योहार मनाएं जाते हैं, जिनमें से एक लोहड़ी का पर्व भी है। इन साल 2023 में लोहड़ी का फेस्टिवल 14 जनवरी को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में आपने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी होंगी। ऐसे में पारंपरिक रूप से ड्रेसअप के साथ ही बालों के लुक पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। जिन लड़कियों के बाल छोटे और पतले नजर आते हैं। उनके लिए हेयर एक्सटेंशन किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल इनकी मदद से आपके बाल मोटे घने और लंबे दिखने देने लगते हैं। हेयर एक्सटेंशन दो तरह के होते हैं, जिसमें सिंथेटिक और नेचुरल हेयर विग शामिल हैं। मार्केट में हेयर एक्सटेंशन कई रंगों में आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें ब्लू, येलो, ब्राउन, पर्पल, रेड, पिंक आदि सबसे ट्रेंडी हेयर एक्सटेंशन में आते हैं।

हेयर एक्सटेंशन कैसे-कैसे होते हैं-

लॉन्ग टर्म एक्सटेंशन-

ऐसे एक्सटेंशन 5 से 6 महीने तक चल सकते हैं। इन्हें बालों में लगाने के लिए केराटिन बॉन्ड का उपयोग किया जाता है। इसके लिए गर्म रॉड को पिघलाकर असली बालों को नकली बालों के साथ अटैच किया जाता है।

End of Feed