Lohri 2023 Recipe: लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोग दिसंबर के महीने से ही इस त्योहार का इंतजार करने लगते हैं। घरों से लेकर बाजारों तक जोर-शोर से इस त्योहार तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। वैसे आमतौर पर ये त्योहार जनवरी की 13 तारीख को मनाया जाता है, लेकिन इस साल लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन की खास बात ये है कि लोहड़ी पर खाने में कई तरह की मिठाइयों के अलावा पकनाव भी बनाए जाते हैं। साथ ही मूंगफली, रेवड़ी, गजक और तिल के लड्डू खाए जाते हैं। इसके अलावा पीनट चिक्की यानी की मूंगफली की चिक्की भी खाते हैं, जिसको आप घर पर ही बना सकते हैं। ये बेहद आसान और स्वादिष्ट होता है। चलिए आपको भी बताते हैं इसको बनाने का आसान तरीका।
घर पर ही बनाएं पीनट चिक्की
पीनट चिक्की बनाने की सामग्री
पीनट ढाई सौ ग्राम
जरूरत के अनुसार घी
3/4 कप गुड़ का पाउडर
जरूरत के अनुसार पानी
पीनट चिक्की बनाने की विधि-
पीनट चिक्की बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक पैन में 2 छोटे चम्मच देसी घी डालकर मूंगफली के दानों को 3 से 4 मिनट तक भूनना है। जब मूंगफली के दाने क्रिस्पी हो जाएां तो गैस बंद कर दें। इसके बाद गैस पर दूसरे बर्तन में गुड और पानी को एक साथ डाल कर पकाना है। ध्यान रहे कि इसको हल्की आंच पर ही पकाएं और साथ ही हल्के हाथों से चलाते रहें। इसके बाद जब आपको लगे इसका सीरप बन चुका है तो एक प्लेट में घी लगा कर रखे लें। फिर पके हुए गुड़ की चाशनी को मूंगफली के साथ अच्छे से मिला लें। इन दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद घी लगी हुई प्लेट में डालकर जमने के लिए छोड़ दें। आधे घंटे में इसके गोल, गोल पीस या चकोर में काट लें। लीजिए आपकी पीनट चिक्की बन कर तैयार हो गई।
