Lip Colour Personality Test: किसी की कुंडली देखकर उसके भविष्य का अनुमान लगाना आम है। वहीं बहुत से लोगों के हाव भाव से उनकी शख्सियत के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। उसी तरह किसी इंसान के होंठ देखकर भी उसकी पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, ये दावा है सामुद्रिक शास्त्र का। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के होठों को देखकर आप उसके बारे में जान सकते हैं। किस इंसान में क्या गुण हैं और क्या अवगुण, ये आप उसके होठों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। अलग-अलग रंग और आकार के होंठ वालों की शख्सियत भी अलग होती है। आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार काले होंठ वाले लोग कैसे होते हैं:
कैसे होते हैं काले होंठ वाले लोग (Photo: iStock)
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके होंठ काफी ज्यादा लाल या फिर गुलाबी होते हैं। वहीं कुछ लोगों के होठों का रंग सांवला या फिर थोड़ा काला होता है। जिन लोगों के होठों का रंग काला होता है उनकी शख्सियत बाकी दूसरे रंग के होंठ वाले लोगों से थोड़ी अलग होती है।
काले होंठ वाले लोग बहुत चतुर होते हैं। इन लोगों की आदत होती है कि परिस्थिति चाहे कितनी भी कठिन क्यों ना हो, ये किसी हाल में घबराते नहीं हैं। ये लोग कठिन से कठिन शारीरिक मेहनत से भी नहीं डरते। इनकी खूबी होती है कि ये कैसे भी हालात में सर्वाइव कर लेते हैं।
काले होंठ वाले लोगों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि इन लोगों की खासियत ये होती है कि ये अपनी बातों से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। हालांकि इनके ज्यादातर फैसले दिल से नहीं दिमाग से होते हैं। ज्यादातर समय दूसरों से बात करने में काले होंठ वाले लोग अपना लहजा सख्त रखते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक काले होंठ वाले लोगों की शख्सियत ऊपर बताई गई इन्हीं बातों के इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि कोई जरूरी नहीं है कि ये सारी बातें सटीक ही हों। ये सिर्फ एक अंदाजा है, जिसे लोग मानते आ रहे हैं।
