नींबू के अचार में कौन कौन से मसाले डाले जाते हैं, जानिए नींबू के अचार में नमक ज्यादा हो जाए तो क्या करें?

Lemon Picke Spices (नींबू के अचार में कौन-कौन से मसाले डालने चाहिए): नींबू का अचार बनाने के लिए पारंपरिक भारतीय मसालों का उपयोग किया जाता है, जो इसके स्वाद और खुशबू को बढ़ाते हैं।

Lemon Picke Spices: गर्मियों का मौसम कई तरह के अचार बनाने और खाने का मौसम भी है। इस सीजन में आम से लेकर कटहल और नींबू तक के अचार लगाए जाते हैं। बात अगर नींबू के अचार की करें तो इसकी सेल्फ लाइफ बहुत होती है। इसके साथ ही यह गर्मियों में स्वाद के साथ और भी कई तरह के औषधीय फायदे भी देता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि नींबू का अचार कैसे बनता है और इसमें कौन-कौन से मसाले पड़ते हैं:

Lemon Pickle Spices, Lemon Pickle recipe, Pickle Spices

नींबू के अचार में कौन-कौन से मसाले पड़ते हैं (Photo: iStock)

नींबू के अचार में कौन-कौन सा मसाला डालते हैं?

नींबू का अचार बनाने के लिए पारंपरिक भारतीय मसालों का उपयोग किया जाता है, जो इसके स्वाद और खुशबू को बढ़ाते हैं। इसमें मुख्य रूप से खड़ी सौंफ, मेथी दाना, अजवाइन, कलौंजी (मंगरेल), और जीरा डाला जाता है। तीखेपन और रंग के लिए लाल मिर्च पाउडर और कश्मीरी मिर्च का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, हल्दी पाउडर, हींग और काला नमक स्वाद को दोगुना कर देते हैं। अगर आप खट्टा-मीठा अचार बना रहे हैं, तो मसालों के साथ चीनी या गुड़ भी मिलाया जाता है।

End of Feed