Latest Rakhi designs (राखी डिजाइन): भाई-बहन के बीच का रिश्ता बहुत ही ज्यादा प्यारा होता है, उनकी खट्टी-मीठी नोक झोंक में भी ढेर सारा प्यार और दुलार होता है। अगर आपके और आपके भाई के बीच का रिश्ता भी ऐसा ही चटपटी चाट की तरह है, तो इस रक्षा बंधन प्यारे भैया की कलाई पर शानदार डिजाइन की राखी बांधकर इस रिश्ते में और मिठास घोल दें। बता दें कि इस साल राखी 30 अगस्त को रात में 9 बजकर 2 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वहीं सावन पूर्णिमा 31 अगस्त को सुबह 7.05 मिनट पर खत्म होगी, इसलिए रात में भद्रा खत्म होने के बाद और 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांधी जा सकती है।
Latest rakhi designs for raksha bandhan bhaiya bhabhi rakhi kundan evil eye stylish bro rakhi
Rakhi designs latest 2023
नजर के टीके वाली राखी
भैया भाभी के लिए ईविल आई वाली ये प्यारी सी राखी एकदम बेस्ट रहेगी। नए डिजाइन की इस राखी में आपको बहुत सारे पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। इस पैटर्न में ब्रेसलेट वाली राखी भी भाई को पहनाएंगी, तो लंबे समय तक हैंडी और बेहतरीन रहेगी।
कुंदन वाली राखी
एलिगेंट कुंदन वाली राखियां इन दिनों खूब फैशन में है, आप भी अपने भाई भाभी या बहनों के लिए ऐसी स्टाइलिश राखी खरीद कर ला सकते हैं। बेशक ही हर किसी को ये वाली राखी बहुत अच्छी लगेगी।
चांदी की राखी
चांदी के इंफीनिटी सिंबोल वाली ये राखी भी प्यारे भैया की कलाई में खूब जचेगी।
मीनाकारी राखी
मीनाकारी डिजाइन वाली ये राखियां अपने आप में ही बहुत प्यारी लग रही हैं। आप अपने पसंद के रंग में बढ़िया सी डिजाइन्स चुन सकते हैं। वहीं भाभी के लिए तो लटकन वाली ऐसी ही राखी लाईएगा बहुत ही कमाल लगेगी।
ऊन की राखी
क्रोशिए की राखियां इन दिनों काफी पॉपुलर हो रही हैं। ऐसी राखी आप भी खुद से भाई के लिए बना सकती हैं। वहीं अगर खुद से बनाई हुई राखी भाई को पहनाएंगी, तो राखी का मजा और दुगना हो जाएगा।
फ्लोरल राखी
मोती और कुंदन की फ्लोरल पैर्टन भैया भाभी राखी इस रक्षा बंधन के हिसाब से परफेक्ट राखी हो सकती है। ये वाली राखी न गीली होगी और न ही खराब, ऐसे में अगर आपके भाई लंबे समय तक राखी पहने रहने के शौकीन हैं, तो फिर उनकी कलाई पर ये वाली राखी खूब खिलेगी।
