Flower Rangoli Designs (फूल वाली रंगोली): शादी-ब्याह हो या फिर कोई तीज-त्योहार, हिंदुस्तान में हर मौके पर घर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। और जैसे महिलाओं का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा है ठीक वैसे ही घर की सजावट भी रंगोली के बिना अधूरी नजर आती है। रंगोली शुभ मानी जाती है और इसे बनाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि आपको हर महीने बाजार में रंगोली बनाने के लिए रंग मिल ही जाए, तो ऐसे में फूलों वाली रंगोली काम आती है। इससे घर गंदा भी नहीं होता है और ये दिखने में भी बड़ी खूबसूरत नजर आती है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि फूल से कितनी ही अच्छी रंगोली बन सकती है तो आपको यहां से फूलों वाली रंगोली के डिजाइन्स देखने की जरूरत है। यहां पर फूल की रंगोली के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं।
Rangoli Designs With Real Flower and Leaves-
अबीर से बने या फूल से लेकिन राउंड रंगोली हर किसी की पहली पसंद है। आप इस तरह की रंगोली को रंग बिरंगे फूलों के साथ पूरा कर सकते हैं।
फूल से स्वास्तिक वाली रंगोली बनाकर आप अपने घर में मां लक्ष्मी को न्योता दे सकते हैं। ये रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी। इसे बनाने के लिए आपको बस गुलाब, गेंदा और कुछ सफेद फूल खरीदने होंगे।
दीवार के बॉर्डर पर भी फूल से रंगोली बनाई जा सकती है। इस डिजाइन को सीढ़ियां सजाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
फूलों से फूल के पैटर्न वाली रंगोली बनाना काफी प्यारा दिखता है। इस डिजाइन को गेंदे और गुलाब के फूल से बनाया जा सकता है।
कई सारे लोगों को तीन कोनों वाली रंगोली पसंद आती है ऐसे में आपको इस डिजाइन को बनाना चाहिए। इस डिजाइन को बनाकर आपको इसे दीये से सजाना है।
अगर फूल के साथ पत्तों वाली रंगोली बनानी है तो आपको इस डिजाइन को कॉपी करना चाहिए। इस डिजाइन को बनाने के लिए सिर्फ गेंदे के फूल और अशोक के कुछ पत्ते चाहिए। आप चाहें तो साइड में गुलाब के फूल से डिजाइन को और सुंदर दिखा सकते हैं।
अगर फूल कम हैं तो आप उन्हें ऐसे तोड़कर तब अपनी सुंदर रंगोली तैयार कर सकते हैं। इस तरह की रंगोली को बनाने में न ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा रंग के फूल। आप चाहें तो सिर्फ दो रंग के गेंदे के फूल से भी इसे बना सकते हैं।
