Buttermilk VS Lassi: छाछ या लस्सी गर्मियों में क्या पिएं? जानें कौन है गर्मी की बेस्ट ड्रिंक, कैसे करें सही और हेल्दी चुनाव

Buttermilk VS Lassi: गर्मियों में छाछ और लस्सी दोनों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से गर्मियों के लिए क्या बेस्ट ड्रिंक है? आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में...

Buttermilk VS Lassi: गर्मियों में तापमान बढ़ते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। ऐसे में देसी किचन के दो सुपरहिट ड्रिंक हर कोई पीना पसंद कहता है। जी हां गर्मियों में छाछ और लस्सी हर घर की पहली पसंद बन जाते हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी होने लगती है। पसीने के साथ निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस पाना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में लोग ठंडे और नेचुरल ड्रिंक्स को ज्यादा पसंद करने लगते हैं। छाछ या लस्सी दोनों ही स्वाद में बेहतरीन और सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन सवाल यही है कि इन दोनों में से गर्मियों के लिए क्या ज्यादा बेहतर (Best Summer Drinks) है? तो आइए जानते हैं छाछ और लस्सी दोनों में क्या बेहतर है?

Buttermilk VS Lassi

छाछ या लस्सी क्या पिएं?

छाछ

छाछ यानी बटरमिल्क गर्मियों का सबसे हल्का और रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है। यह दही से तैयार होती है, लेकिन इसमें पानी मिलाकर इसे पतला किया जाता है, जिससे यह आसानी से पच जाती है। छाछ में प्रोबायोटिक्स भरपूर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें नमक, जीरा या पुदीना मिलाने से यह और भी कूलिंग इफेक्ट देता है।

End of Feed