Lal Bahadur Shashtri Quotes: लोगों को प्रेरित करते हैं लाल बहादुर शास्त्री के ये अनमोल विचार, यहां देखें शास्त्री जयंती स्पेशल कोट्स इन हिंदी

Lal Bahadur Shashtri Quotes in Hindi: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जयंती (Lal Bahadur Shashtri Birth Anniversary) भी मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री हमेशा कहते थे कि प्रत्येक राष्ट्र के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब वह इतिहास के चौराहे पर खड़ा होता है और उसे चुनना होता है कि उसे किस रास्ते पर जाना है। शास्त्री जी के जीवन में भी ऐसे कई मोड़ आए।

Lal Bahadur Shashtri Quotes Anmol Vachan, Lal Bahadur Shashtri jayanti: 2 अक्टूबर का दिन हमारे देश के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म हुआ था। जी हां, 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ था, जो भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद उन्होंने ही देश की सत्ता संभाली थी। शास्त्री जी के ही कार्यकाल में देश ने हरित क्रांति और श्वेत क्रांति जैसी चीजें देखीं। बात पाकिस्तान को जंग में परास्त करने की हो या फिर ताशकंद समझौते की, शास्त्री जी के कई काम ऐसे हैं जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। लाल बहादुर के कई ऐसे विचार हैं जो किसी को भी प्रेरित कर सकते हैं। आज लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। इस खास मौके पर आइए देखें उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स:

Lal Bahadur Shashtri Quotes in Hindi

Lal Bahadur Shashtri Quotes in Hindi, Lal Bahadur Shashtri Birth Anniversary

1. विज्ञान और अनुसंधान के काम में सफलता बड़े और असीमित संसाधनों पर निर्भर नहीं होती है बल्कि यह परेशानियों और लक्ष्यों को संभलकर चुनने से जुड़ी हुई है। सबसे ज्यादा जरूरत समर्पण और लगातार प्रयास करते रहने की है।

End of Feed