Kumar Vishwas Motivational Quotes: डॉ. कुमार विश्वास को भला कौन नहीं जानता। कवि विश्वास आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भारत ही नहीं दुनियाभर में लोग उन्हें सुनते हैं और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। यूं तो विश्वास देश के सबसे लोकप्रिय और महंगे कवि हैं, लेकिन उनकी बातें असल जिंदगी में लोगों के लिए सफलता की सीढ़ी बनती है। डॉ. कुमार विश्वास के विचार और शायरी युवाओं के लिए मोटिवेशन का काम करती हैं। आज हम आपके लिए उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स (Kumar Vishwas Motivational Quotes), शायरियां, कविताएं (kumar Vishwas Poems) और प्रेरणादायक विचार (Kumar Vishwas Inspirational Thoughts) लेकर आए हैं।
Kumar Vishwas Motivational Quotes in Hindi (कुमार विश्वास के मोटिवेशनल कोट्स)
- अंधेरे से लड़ने का मन बना लिया जाए तो एक जुगनू ही काफी है।
- स्वयं को प्रकाशमान बनाना स्वयं के हाथ में है।
- कुमार विश्वास कहते हैं कि स्वार्थी होना जरूरी है पर अपने लिए।
Kumar Vishwas Inspirational Quotes in Hindi (कुमार विश्वास के प्रेरणादायक विचार)
- उम्मीदें हमेशा बड़ी रखनी चाहिए, पर उनमें लालच नहीं होना चाहिए।
- युद्ध में गुणगान उसका होता है जो स्वयं के दम पर युद्ध लड़ता है, इसमें फर्क नहीं पड़ता की वह हारता है या जीतता।
Kumar Vishwas Inspirational Shayari (कुमार विश्वास की शायरी)
- वो जो खुद में से कम निकलते हैं,
उनके ज़हनों में बम निकलते हैं,
आप में कौन-कौन रहता है,
हम में तो सिर्फ हम निकलते हैं…
- ''मैं तो झोंका हूं हवाओं का उड़ा ले जाऊंगा, जागती रहना तुझे तुझसे चुरा ले जाऊंगा।''
- ''जब भी मुँह ढंक लेता हूँ तेरे जुल्फों की छाँव में कितने गीत उतर आते है मेरे मन के घाओ में।''
Kumar Vishwas Quotes in Hindi (कुमार विश्वास के अनमोल विचार)
- कुमार विश्वास कहते हैं कि कुछ लोग बड़े दिखते हैं, पर होते नहीं।
- ''मेरे लहज़े में जी हुजूर न था, इससे ज़्यादा मेरा कसूर न था।''
- वो जो खुद में से कम निकलते हैं, उनके ज़हनों में बम निकलते हैं, आप में कौन-कौन रहता है, हम में तो सिर्फ हम निकलते हैं!
