World Book And Copyright Day 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 23, 2023, 07:02 AM IST

वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे (World Book And Copyright Day 2022) 23 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है। इस दिन को इंटरनेशनल डे ऑफ बुक के रूप में भी जाना जाता है।

World Book And Copyright Day 2023: वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे (World Book And Copyright Day 2022) 23 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है। इस दिन को इंटरनेशनल डे ऑफ बुक के रूप में भी जाना जाता है। विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस को किताबें पढ़ने, लिखने, ट्रांसलेट, पब्लिशिंग और कॉपीराइट के महत्व को बताने के लिए हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। इस तिथि को यूनेस्को द्वारा अपने समय के कई प्रसिद्ध लेखकों की शुभ जन्म/पुण्यतिथि के रूप में विश्व साहित्य के प्रतीक के रूप में चुना गया है। वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे मौरिस ड्रून, इंका गार्सिलसो डे ला वेगा, मैनुअल मेजिया वैलेजो, मिगुएल डे सर्वेंटेस सावेद्रा, व्लादिमीर नाबोकोव, जोसेप प्ला, हल्दोर किल्जान लैक्नेस और विलियम शेक्सपियर जैसे लेखकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस वार्षिक इवेंट को यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (UNESCO) द्वारा आयोजित किया जाता है।

Untitled design (1)

वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे (Source:istock)

वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे 2023 थीम

वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे को मनाने के पीछे का उद्देश्य किताब पढ़ने की खुशी को लोगों तक पहुंचाना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए UNESCO ने इस बार वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे 2023 का थीम Indigenous language रखा है।

वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे इतिहास

हर साल वर्ल्ड बुक और कॉपीराइट डे का आयोजन यूनेस्को द्वारा किया जाता है। 23 अप्रैल 1995 को पहली बार वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे मनाया गया था। यूनेस्को (UNESCO) ने विलियम शेक्सपीयर और मिगुएल सर्वेंटिस जैसे साहित्यकारों को श्रद्धांजली देने के लिए 23 अप्रैल की तारीख को चुना था। बता दें कि 23 अप्रैल, 1616 को विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ था। विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस 7 अक्टूबर, 1916 को स्पेनिश लेखक मिगुएल डे सर्वेंट्स की मृत्यु के स्मरणोत्सव के रूप में शुरू हुआ। यह विचार स्पेन के वालेंसिया के लेखक और संपादक विसेंट क्लेवेल एंड्रेस से उत्पन्न हुआ। बाद में, तिथि को 23 अप्रैल को स्थानांतरित कर दिया गया।

वर्ल्ड बुक एंड कॉपीराइट डे महत्व

इस दिन का उद्देश्य उन सभी लेखकों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने मानवता की सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति में सम्मानजनक योगदान दिया है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का दूसरा उद्देश्य जनता को पढ़ने के आनंद का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

End of Feed