जींस के पीछे क्यों लगा होता है लेदर पैच? दो घोड़ों से जुड़ा है इस ट्रेंड का दिलचस्प इतिहास

आमतौर पर यह माना जाता है कि यह पैच जींस को फटने से बचाता है, लेकिन तकनीकी रूप से इसका मुख्य काम अब कपड़ों को मजबूती देना नहीं रह गया है।

आपने ये तो नोटिस किया ही होगा कि हर जींस की पिछली जेब के ठीक ऊपर एक लेदर पैच लगा होता है। इस पैच पर ब्रांड का नाम लिखा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस छोटे से पैच का असल काम क्या था? इस छोटे से टुकड़े के पीछे 19वीं सदी का एक बेहद दिलचस्प और अनूठा इतिहास छुपा हुआ है।

Jeans Leather Patch

जींस के पीछे क्यों होता है लेदर पैच? (Photo: iStock)

कामगारों के कपड़ों से हुई थी शुरुआत

जींस के इतिहास को खंगालें तो पता चलता है कि इसकी शुरुआत मजदूरों और खान में काम करने वाले कामगारों के लिए एक बेहद मजबूत और टिकाऊ वर्किंगवियर के रूप में हुई थी। साल 1873 में टेलर जैकब डेविस और मशहूर ब्रांड लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी ने मिलकर कपड़ों को मजबूत बनाने वाले मेटल रिवेट्स का पेटेंट कराया था। यहीं से मजबूत डेनिम पैंट्स यानी आज की जींस का चलन दुनिया भर में शुरू हुआ।

End of Feed