World Hindi Day Theme: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, इस बार थीम है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 07:33 PM IST

World Hindi Day Theme: हर साल पूरे विश्‍व में 10 जनवरी को विश्‍व हिन्‍दी दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार ने 10 जनवरी 2006 को इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। इस दिन दुनियाभर में आयोजित भारतीय दूतावास विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। विश्‍व हिन्‍दी दिवस मनाने का उद्देश्‍य दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के अलावा कई अन्‍य देशों में बोली जाती है हिन्‍दी
  • दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना इस दिवस को मनाने का उद्देश्‍य
  • भारत सरकार ने 10 जनवरी 2006 से मना रहा है यह दिवस

World Hindi Day Theme: हिंदी भाषा और उससे जुड़े लोगों के लिए 10 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। क्‍योंकि इसी दिन दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार ने 10 जनवरी 2006 को इस दिन को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मानने की घोषणा की थी। इस दिन दुनियाभर में आयोजित भारतीय दूतावास विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन कर धूमधाम से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा विश्व में सबसे ज्‍यादा जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इस भाषा को भारत के अलावा गुयाना, सूरीनाम, नेपाल, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो और फिजी जैसे अन्य देशों में भी बोली जाती है।

World Hindi Day

World Hindi Day Theme

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास और महत्‍व

महाराष्ट्र के नागपुर में 10 जनवरी 1975 को पहला हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन को आयोजित करने का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार करना था। हिन्‍दी के प्रचार के लिए आयोजित इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। वर्ष 1975 में ही संयुक्त राज्य अमेरिका, त्रिनिदाद, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस और टोबैगो ने भी विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्‍मेलन के दिन ही अब हर साल 10 जनवरी को विश्‍व हिन्‍दी दिवस मनाया जाता है।

End of Feed