Sharara Vs Garara: शरारा-गरारा पहन देसी गर्ल बनने का है शौक? लेकिन नहीं पता दोनों के बीच का अंतर.. आज जान लें फर्क

Sharara Vs Garara: सलवार कुर्ती वाले फैश की शौकीन हैं, तो आपको जरूर ही पाकिस्तानी टच वाले शरारा तो गरारा कुर्ती सेट्स बहुत ही पसंद होंगे। हालांकि कई लोगों को इनके बीच का अंतर की समझ नहीं आता है, अगर आप भी उनमें से ही एक हैं, तो आज जान लीजिए आखिर शरारा तो गरारा में अंतर क्या होता।

Sharara Vs Garara: देसी फैशन की दुनिया में साड़ी के बाद सलवार कुर्ती की ही जबरदस्त डिमांड रहती है। उसमें भी खासतौर पर राजसी तो ट्रेडिशनल लुक के लिए इंडिया-पाकिस्तान की लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत शरारा और गरारा पहनना पसंद करती हैं। दोनों ही शरारा तो गरारा ट्रेडिशनल परिधान हैं, जो खासकर फंक्शन्स और त्योहारों के मौकों पर पहने जाते हैं। हालांकि आज कल सिंपल प्रिंट वाले शरारा-गरारा का फैशन भी ट्रेंड में है। ये दोनों ही ऐसे ऑउटफिट्स हैं जो महिलाओं को एलिगेंट और ग्लैमरस लुक देते हैं, लेकिन कई लोग इन दोनों के बीच का अंतर बता नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी दोनों का फर्क नहीं समझती हैं, तो आइए जानते हैं कि शरारा और गरारा में आखिर मुख्य फर्क होता क्या है।

Fashion News, Sharara Vs Garara, sharara kurti design, garara photo

What is the difference between sharara and garara

What Is The Difference Between Sharara And Garara

डिजाइन और कटिंग

शरारा एक तीन-टुकड़ों वाला आउटफिट होता है, जिसमें एक कुर्ती, एक चूड़ीदार पैंट और एक घाघरा या स्कर्ट शामिल होता है। इसकी खासियत यह है कि इसका घाघरा या स्कर्ट बहुत ही फ्लेयर्ड होता है, जो चलने पर खूबसूरत मूवमेंट और लुक देता है। वहीं गरारा भी हालांकि वैसे तो एक तीन-टुकड़ों वाला ऑउटफिट ही होता है, लेकिन इसमें घाघरे की जगह एक भारी फ्लेयर्ड पैंट होती है, जिसे अक्सर गोटा, जरी या कढ़ाई से सजाया जाता है।

End of Feed