Chocolate Day 2023: चॉकलेट वाला किस को पसंद नहीं होती है बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ऐसे खाने के शौकीन होते हैं वेलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे 9 फरवरी को मनाया जाता है जिस दिन कपल्स के साथ-साथ कोई भी चॉकलेट गिफ्ट कर सकता है वैसे तो मार्केट में कई तरह के कि चॉकलेट केक काफी आसानी से मिल जाती है लेकिन हाथ से बनाकर किसी को गिफ्ट देने और खिलाने का मजा ही कुछ और है। ऐसे में आप अपने घर पर काफी आसानी से चॉकलेट केक बना सकते हैं।
चॉकलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
अगर आप मिल्क चॉकलेट बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले एक कप कोको पाउडर, पिसी हुई चीनी या 1 कप बूरा, 1 कप मिल्क पाउडर के साथ ही एक कप मक्खन और एक चम्मच वनीला एसेंस की आवश्यकता पड़ेगी।
बनाने का आसान तरीका-
मिल्क चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें पानी गर्म करें। इस बर्तन के ऊपर एक और बर्तन रखें, जिसमें मक्खन डालकर छोड़ दें। बर्तन गर्म होने के बाद मक्खन भी पिघलने लगेगा।
जब मक्खन पिघल जाए तो इसमें चीनी या बूरा डाल दें और अच्छे तरीके से मिक्स करें। अब इस मिश्रण में मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालकर अच्छे तरीके से मिलाएं।
इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें और फिर इसमें वनीला एसेंस डालकर चलाएं। जब मिश्रण एकदम स्मूद होने लगे तो इसे चॉकलेट मोल्ड के अंदर भर दें।
अब चॉकलेट मोल्ड को फ्रीजर के अंदर एक 2 घंटे तक के लिए रख दें, ताकि आपकी फेवरेट मिल्क चॉकलेट रेडी हो सके। 2 घंटे होने के बाद आपका मिल्क चॉकलेट केक तैयार हो चुका है।
अगर आप चॉकलेट केक को और अधिक स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें बटर की जगह पीनट बटर या कोको बटर डाल सकते हैं। अगर आप कोको पाउडर अच्छी क्वालिटी का उपयोग में लाते हैं, तो आपकी चॉकलेट और अधिक टेस्टी बनेगी। आप अपने चॉकलेट के अंदर ड्राई फ्रूट्स भी डाल कर फ्रीज कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
