Fitness Tips: मलाइका अरोड़ा की तरह फिटनेस पाने के लिए करें ये काम, जानें क्या हैं टोन बॉडी का सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 12:22 AM IST

फैंस के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि मलाइका आखिर बिना डाइटिंग के इतनी फिट कैसे रहती हैं। मलाइका का नाम आते ही उनकी फिटनेस का कमाल हमारे जेहन में कई सवाल पैदा करता है। तो आज हम इसी सवाल का जवाब जानेंगे और एक्ट्रेस की डाइट और लाइफस्टाइल पर पूरी जानकारी लेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जानिए मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का सीक्रेट मंत्र
  • अभिनेत्री के अनुसार, फिट रहने के लिए योग है बेहतर तरीका
  • हमारी डाइट पर निर्भर करती है बॉडी का फिटनेस

Fitness Tips: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी चर्चे में बनी रहती हैं। वह बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से गिनी जाती हैं। 48 साल की होने के बावजूद अभिनेत्री फिटनेस के मामले में किसी भी न्यू कमर एक्ट्रेसे को मात दे सकती हैं। ‌मलाइका कभी भी अपने फिटनेस को लेकर कोई कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती हैं। साथ ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आए दिन कोई न कोई फिटनेस, एक्सरसाइज, डाइट और योगा टिप्स देती ही रहती हैं, जो उनके फैंस को भी बखूबी पसंद आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मलाइका अरोड़ा आखिर इतनी फिट कैसे रहती हैं।

fitness tips.

जानिए मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती और फिटनेस का राज

मलाइका की फिटनेस डाइट-

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर फिट रहने के टिप्स देती नजर आती हैं और उन्होंने बताया कि फिट रहने में हमारा शरीर केवल 30 फ़ीसदी तक ही हमारा साथ देता है। बाकी 70 फ़ीसदी यह हमारी डाइट पर निर्भर करता है कि हम कैसे फिट रह सकते हैं। मलाइका हमेशा घर पर बने खाने को ही खाना पसंद करती हैं।

End of Feed