Christmas Day 2022: 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानें फैक्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 01:17 AM IST

Christmas Day 2022: 25 दिसंबर को मरियम ने यीशु मसीह को जन्म दिया था। माना जाता है कि प्रभु यीशु मसीह के द्वारा ही ईसाई धर्म की स्थापना की गई थी और यही कारण है कि 25 दिसंबर को ही क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। 24 दिसंबर की शाम को त्योहार का जश्न शुरू हो जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिसमस त्योहार पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को सेलिब्रेट किया जाता है
  • आप भी जानिए क्रिसमस का महत्व और जानने योग्य रोचक तथ्य
  • क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही हो जाती है जश्न की शुरूआत

Christmas Day 2022: दिसंबर के महीने में चारों तरफ लाइट्स और लैंप से सजावट होने लगती है। क्रिसमस डे आज हर बच्चे का फेवरेट डे बन गया है। वैसे तो क्रिसमस मुख्य रूप से ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन इस पर्व को भारत में भी हर धर्म मानता है। भारत की यही तो सबसे बड़ी खूबी है कि वह अपना और पराया नहीं देखता, बल्कि सबको अपनों में ही समाहित कर लेता है। क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है। इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाई धर्म के लोग यीशु मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मानते हैं।

क्रिसमस मनाने की वजह-

यूरोप में गैर ईसाई समुदाय के लोग सूर्य के उत्तरायण के मौके पर एक बड़ा त्योहार मनाते थे 25 दिसंबर को सूर्य के उत्तरायण होने का त्योहार इनमें से प्रमुख था, इस तारीख से दिन के लंबा होना शुरू होने की वजह से इसे सूर्य देवता के पुनर्जन्म का दिन माना जाता था। मान्यता तो यह है कि इसी कारण लोगों ने इस दिन को ईशा मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के तौर पर चुना।

End of Feed