Rose Day 2023: जानिए, आखिर क्यों मनाया जाता है Rose Day, आप भी कर सकते हैं अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:55 PM IST

Rose Day 2023: रोज डे पर मार्केट में चारों तरफ गुलाब के फूल ही फूल नजर आते हैं। इस दिन लोग उस इंसान को गुलाब देते हैं, जिससे वह प्यार करते हैं और लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं, इस दिन शादीशुदा कपल्स भी एक दूसरे को गुलाब देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी माह प्यार करने वालों के लिेए स्पेशल होता है.
  • रोज डे पर कपल्स एक-दूसरे को लाल गुलाब देकर इजहार करते हैं.
  • इस रोज डे पर आप अपने पार्टनर को खास तरीके से गुलाब का फूल दें

Rose Day 2023: समय के साथ-साथ नई चीजें नए तरीके से सेलिब्रेट की जाने लगी है। एक जमाना था जब लोग छुप-छुपकर मिलते थे। प्यार करने वाले और कईयों को तो इजहार करने का मौका भी नहीं मिल पाता था। वहीं, कई लोग यही सोचते रह जाते थे कि आखिर इजहार करें तो करें कैसे? लेकिन अब ट्रेंड कुछ और ही है। आजकल लव मैरिज का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। ऐसे में फरवरी का महीना लव कपल्स के लिए बेहद खास होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक पूरा 1 सप्ताह इन लव बर्ड्स के लिए काफी स्पेशल होता है। प्यार के सप्ताह का पहला दिन रोज डे से शुरू होता है रोज यानी गुलाब के फूल को प्यार का प्रतीक माना जाता है।

कैसे हुई रोज डे की शुरुआत?

कहा जाता है कि नूरजहां को खुश करने के लिए उनके पति उनके लिए गुलाब भेजा करते थे। एक-दो गुलाब या गुलदस्ता नहीं बल्कि टन के हिसाब से। इसके अलावा इस दिन के लिए एक और मान्यता है। कहा जाता है कि महारानी विक्टोरिया के दौर में अपने दिल की बात जाहिर करने के लिए गुलाब के फूल दिए जाते थे। उस समय की यह परंपरा थी। महारानी विक्टोरिया ने भी अपने प्यार का इजहार गुलाब के फूल देकर ही किया था। सालों से मनाए जा रहे इस प्यार के त्यौहार के पीछे का रहस्य तो आप जान ही चुके हैं, तो आप भी अगर किसी से प्यार करते हैं तो गुलाब का फूल देकर कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार।

End of Feed