ना गलेगा ना सूखेगा, बिना फ्रिज नहीं सड़ेगा नींबू और धनिया, 15 दिन तक रहेगा ताजा

Kitchen Tips: नींबू और धनिया को सही तरीके से स्टोर करने पर ना सिर्फ ये लंबे समय तक चलती हैं, बल्कि पैसे की बचत भी होती है। छोटे-छोटे घरेलू उपाय आपकी रसोई को ज्यादा व्यवस्थित कर सकते हैं।

Kitchen Tips: गर्मियों के मौसम में लगभग हर घर में सबसे बड़ी परेशानी सब्जियों और हरी चीजों को ताजा रखने की होती है। खासकर नींबू और धनिया बहुत जल्दी सूखने या खराब होने लगते हैं जो लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसा नहीं है कि फ्रिज में रखकर ये तरोताजा बने रहें। कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी धनिया काला पड़ जाता है और नींबू सूखने लगते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसा नुस्खा कि अगर आपके पास फ्रिज नहीं है तो भी आप लंबे समय तक नींबू और धनिया को फ्रेश रख सकते हैं।

Kitchen Storage Tips

बिना फ्रिज नहीं सड़ेगा नींबू और धनिया

धनिया की जड़ों को पानी में रखें और नींबू पर हल्का तेल लगाएं

अगर धनिया जड़ों सहित है, तो उसे एक गिलास या कटोरी में थोड़ा पानी डालकर खड़ा कर दें। बिल्कुल वैसे जैसे फूलों को रखा जाता है। इससे धनिया जल्दी मुरझाता नहीं है। नींबू को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए उसके ऊपर हल्का सरसों या नारियल तेल लगा सकते हैं। इससे उसकी बाहरी सतह सूखती नहीं और नींबू ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहता है।

End of Feed