ना सूखेगा ना गलेगा, 6 महीने तक एकदम फ्रेश रहेगा अदरक, जानें Ginger स्टोर करने का सही तरीका

How To Store Ginger: अदरक चाय से लेकर खाने तक का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन दिक्कत तब आती है जब हम अदरक बाजार से खरीदकर लाएं और अलगे ही दिन ये सूखी हुई दिखे।

How To Store Ginger: अदरक लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीज है। चाय से लेकर सब्जी तक, इसका स्वाद खाने का मजा बढ़ा देता है। ज्यादातर लोग सब्जियों के साथ अदरक को भी रख देते हैं, जिससे ये सूख जाते हैं या फिर गल जाते हैं। इतना ही नहीं, अदरक साथ में रखने से बाकी सब्जियों की महक भी बदल जाती है। अदरक को अगर आप सही तरीके से स्टोर करते हैं तो ये 6 महीने तक भी खराब नहीं होते हैं। वैसे भी अदरक अगर ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहे तो आपके चाय और खाने में तड़का लगा देती है।

Kitchen Tips how to store ginger

6 महीने तक एकदम फ्रेश रहेगा अदरक

जिपलॉक बैग या फिर पेपर या कपड़ा

अदरक को ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए आपको एक जिपलॉक बैग में रखना चाहिए। बस आपको इस बैग को बंद करने से पहले बैग के अंदर की सारी हवा को हाथ से स्वाइप करके बाहर निकाल देना है। इसके अलावा आप चाहें तो जिपलॉक बैग की जगह मोटे पेपर या कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे भी अदरक एयरटाइट रहेगा और खराब नहीं होगा। ये भी एक बेस्ट तरीका है।

End of Feed