Types Of Kisses: कितनी तरह से करते हैं Kiss, जानिए चुंबन के प्रकार, कौन सा किस सबसे बेहतर, रोमांस में क्यों जरूरी है Kiss

Types of Kisses in Hindi: किस करना एक आम मानव प्रवृत्ति है। अगर हमें अपने पार्टनर या किसी करीबी से प्यार जताना हो तो हम उसे किस करते हैं। किस सिर्फ प्यार जताने फिर रोमांस के लिए ही नहीं होता है। कई बार चुंबन किसी के प्रति आदर या फिर केयर दिखाने के लिए भी किया जाता है

Types of Kisses in Hindi: फरवरी हर उस शख्स के लिए खास है प्यार और उससे जुड़े हर इमोशन को सेलिब्रेट करना चाहता है। 7 से 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक मोहब्बत में डूबे प्रेमियों के लिए किसी महाकुंभ से कम नहीं होता। वैलेंटाइन्स डे से पहले ही प्यार का ये जश्न पूरे एक हफ्ते तक चलता है। यूं देखा जाए तो फरवरी के दूसरे हफ्ते का हर दिन है प्यार को जताने का, उसके एहसास का और इजहार का। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day)मनाया जाता है। कपल्स के लिए तो ये काफी रोमांटिक दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर को रूमानियत से भरे चुंबन के सहारे इजहार-ए-मोहब्बत करते हैं। किस सिर्फ प्यार जताने का ही नहीं इस बात की भी मौन सहमति होती है कि हम आपके साथ हमेशा रहेंगे।

2

Types of Kisses in Hindi

Photo Source: Pexels

रोमांस में क्यों खास होता है चुंबन (Why Kiss is Important in Romance)

इंसान के शरीर में जननांगों को छोड़ दिया जाए तो सबसे संवेदनशील अंग होठों को माना जाता है। मानव शरीर का एक्सपोज़्ड हिस्सा होठ ही होते हैं जो कामुकता को जगाते हैं। लिप्स पर सबसे ज्यादा नर्व न्यूरॉन्स होते हैं। होठों का ज़रा सा छुआ जाना भी हमारे शरीर को एक खास तरह की अनुभूति देता है। होठों पर चूमना हमारे दिमाग के एक बड़े हिस्से को सक्रिय कर देता है। कई तरह के हैप्पी हार्मोंस तुरंत एक्टिव हो जाते हैं। इसी कारण से होठों पर किस करना पूरे शरीर में उत्तेजना पैदा कर देता है।

End of Feed