Kiss Day: वेलेंडाइन डे का कई कपल्स को बहुत ही बेसर्बी से इंतजार रहता है। इस डे से पहले कई खास दिन आते हैं, जिसमें किस डे भी शामिल है। यह खास मौका 13 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। किस डे के मौके पर कई कपल्स अपने प्यार का इजहार खास तरीके से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस दिन की शुरुआत कब हुई? किस करने से सेहत को क्या लाभ होते हैं? अगर नहीं, तो आप हम आपको इस लेख में ये खास जानकारी देंगे। आइए विस्तार से जानते हैं किस डे कब और क्यों मनाया जाता है। इससे सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?
किस का इतिहास और इसके फायदे
किस डे का इतिहास?
किस डे को लेकर मान्याता है कि 6वीं शताब्दी के दौरान फ्रांस के कपल्स अपने प्यार का इजहार डांस करते हुए करते थे। वहीं, डांस खत्म होने पर कपल्स एक-दूसरे को किस करते थे। दूसरी ओर एक अन्य मान्यता है कि रूस में शादी के दौरान वादे लेते समय किस की शुरुआत हुई थी। वहीं, रोम में स्वागत या फिर अभिवादन करने के दौरान एक-दूसरे को किस करने की परंपरा शुरू हुई थी। ऐसी ही कई अन्य मान्याताएं हैं। ऐसे में आप कह सकते हैं कि किस से लोग अपने प्यार को बयां करते हैं।
किस करने के क्या फायदे हैं?
किस करने से हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। इन हैप्पी हार्मोंन में ऑक्सीटोसिन, डोपामीना और सेरोटोनिन शामिल है। इससे शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में-
- किस करने से एंजाइटी और स्ट्रेस कम होता है।
- शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- यह शरीर में लो एनर्जी को बढ़ावा है।
- किस करने से आपके फेस की एक्सरसाइज होती है, जो आपके फेस पर ग्लो ला सकती है।
- किस करने से शरीर में तेजी से कैलोरी बर्न होती है। इससे आपका वजन भी कंट्रोल हो सकता है।
किस करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर मोटापा को कंट्रोल कर सकता है। हालांकि ध्यान रखें कि, किस करने से पहले अपने ओरल हाइजीन का ध्यान रखें, ताकि संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं से सुरक्षित रहा जा सके।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
