Kitchen Hacks: फ्रिज से बदबू दूर करने के लिए अपनाएं आसान और कारगर उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 08:26 PM IST

Kitchen Hacks: कोई भी सामान खराब होने पर इसकी बदबू पूरे फ्रिज में फैल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप कुछ शानदार हैक्स को फॉलो करके फ्रिज की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। फ्रिज से बदबू को दूर करने में कुछ घरेलू चीजें बहुत कारगर हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्रिज से आने वाली बदबू को हटाने के लिए Easy हैक्स अपनाएं
  • इन घरेलू टिप्स से फ्रिज की बदबू को दूर किया जा सकता है
  • ये कारगर चीजें आसानी से आपके किचन में मिल जाएंगी

Kitchen Hacks: सर्दियो के मौसम में रेफ्रिजरेटर में भले ही हम पानी नहीं रखते, लेकिन इसमें मजबूरन कुछ सामानों को जरूर रखना पड़ता है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि बिजी लाइफस्टाइल के चलते कुछ सामानों को हम रेफ्रिजरेटर में ही रख कर भूल जाते हैं, जिसका परिणाम यह होता है कि पूरी फ्रिज के अंदर से गंदी बदबू आने लगती है और जब भी इसका दरवाजा खोलते हैं तो ये बदबू में हमें परेशान करती है। इसी के साथ एक खराब सामान की स्मेल पूरे सामान के अंदर पहुंच जाती है, जिसकी वजह से दूसरी चीजें भी खराब होने लगती है।

बेकिंग सोडा का उपयोग -

खाना बनाने और खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ बेकिंग सोडा का यूज फ्रिज की बदबू से भी छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। जी हां, फ्रिज को साफ करते समय इसका इस्तेमाल करना आपके लिए मददगार हो सकता है। इसके लिए आपको थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी मिलाना है। इसके बाद सॉफ्ट कपड़े से फ्रिज की सफाई करनी है।

End of Feed