Karwa Chauth Simple, Trendy Only Palm Mehndi Design: कल करवा चौथ है, पति की लंबी आयु तो खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए इस दिन सुहागिन महिलाएं खास व्रत करती हैं। इस दिन पर सुहाग श्रृंगार करने का भी खास महत्व होता है। ऐसे में अगर मेहंदी के बिना तो सारे श्रृंगार फीके ही हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रेंडी लुक के लिए साड़ी-सूट संग करवा चौथ की प्यारी प्यारी मेहंदी रचाना चाहते हैं। तो ये वाली मेंहदी की सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। देखें भारी भरकम लुक वाली नहीं बल्कि स्टाइलिश गर्ल्स के लिए एकदम स्मॉल और मिनिमल मेहंदी के यूनिक डिजाइन्स।
Mehndi Design Simple, Easy For Hands
एकदम ही ट्रेंडी लुक वाली मिनिमल मेहंदी का डिजाइन रचाना है। तो करवा चौथ पर परिणीति चोपड़ा जैसी ये घंटी बेल वाली मेहंदी का डिजाइन लगा सकते हैं। जिसके साथ बैक हैंड पर ब्रेसलेट पैटर्न की बेल का डिजाइन भी बहुत ही सुंदर लगेगा।
इस तरह की मेहंदी का डिजाइन भी करवा चौथ पर बहुत ही ज्यादा सिंपल और सुंदर लगेगा। इस तरह की मेहंदी की डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। झरोखा बेल के साथ मांडला औऱ फूलों का डिजाइन आप भी अपनी मेहंदी में जरूर ही शामिल करें।
कियारा आडवाणी की वेडिंग मेहंदी तो गर्ल्स को सबसे ज्यादा पसंद आई थी। ऐसे में करवा चौथ पर स्टाइलिश ऑफिस वाली बीवियों को सिंपल सा मेहंदी का डिजाइन लगवाना है, तो ये मांडला डायमंड मेहंदी लगवा लें।
इस तरह का सिंपल मांडला फूल या गोल टिक्की का डिजाइन भी करवा चौथ के लुक के साथ सुपरहिट लगेगा। वहीं मॉडर्न ब्राइड अलाना पांडे वाली ब्रेसलेट मेहंदी का लुक भी बहुत ही यूनिक लगेगा।
अदिति राव हैदरी की मेहंदी का डिजाइन भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। आप भी एकदम ही मिनिमल चांद वाली ऐसी मेहंदी लगा सकती हैं। ये वाली मेहंदी करवा चौथ के हिसाब से बेस्ट हो सकती है, वहीं इसे बिगिनर्स भी आसानी से लगा सकते हैं।
आलिया भट्ट की वेडिंग मेहंदी मांडला, घंटी का डिजाइन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया था। वहीं हाल ही में हिना खान ने अपनी शादी में सबसे वायरल कमल फूल की मिनिमल मेहंदी रचाई थी। ये दोनों ही डिजाइन्स आपके करवा चौथ लुक में चार चांद लगाने के लिए बेस्ट हैं।
