Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पत्नी को स्पेशल फील कराने के 7 सुपर तरीके, मोहब्बत बढ़ती जाएगी

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का एक दिन तो बीत जाएगा, लेकिन इस दिन दिया गया अपनापन आपके रिश्ते में लंबे समय तक मिठास बनाए रख सकता है।

Karwa Chauth Relationship Tips: करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन जताने का खास मौका है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना करते हुए व्रत रखती है। दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहने के बाद शाम को चांद देखने और पूजा करने का इंतजार करती है। ऐसे में पति की छोटी-छोटी कोशिशें उसके दिन को और भी खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी को कैसे स्पेशल फील करा सकते हैं।

Karwa Chauth Relationship Tips

करवा चौथ पर कैसे जीतें पत्नी का दिल (Photo: iStock)

1. सुबह प्यार भरे मैसेज से करें दिन की शुरुआत

करवा चौथ के दिन सुबह उठते ही पत्नी को एक प्यारा सा मैसेज भेजें या सामने बैठकर उन्हें बताएं कि वे आपकी जिंदगी में कितनी अहम हैं। उनकी तारीफ करें और उन छोटी-छोटी बातों का जिक्र करें, जो आपको उनमें पसंद हैं। आपकी सच्ची बातें उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं।

End of Feed