Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ के मौके पर हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें लेटेस्ट, ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 10, 2024, 06:29 PM IST

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप करवा चौथ के लिए मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो इन लेटेस्ट डिजाइन्स को ट्राय कर सकती हैं। यहां देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स।

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। खूब सजती, सवंरती हैं। साथ ही सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के मौके पर औरतें हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। इस खास मौके पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी के रंग से पति के प्यार का भी अंदाजा लगता है। करवा चौथ के मौके पर महिलाएं हाथों में अलग अलग डिजाइन लगवाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं जिसे इस करवा चौथ ट्राय कर हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

Karwa Chauth Mehndi Designs

पिया संग जोड़ी

करवा चौथ के मौके पर कई महिलाएं इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप इस तरह की मेहंदी लगवा सकती हैं। इन दिनों ये मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में भी है।

End of Feed