बूढ़ी, भूत, मेकअप की दुकान.. Karishma Kapoor का लुक हुआ ट्रोल, फैशन के चक्कर में आप बिल्कुल न करें ये गलती

करिश्मा कपूर नेचुरली काफी खूबसूरत हैं, और वे आमतौर पर कम ही मेकअप करती हैं। लेकिन हाल ही में एक इवेंट पर पहुंची करिश्मा ने सीक्वेन ड्रेस के साथ हैवी मेकअप किया था। जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Karishma Kapoor अपने क्लासी स्टाइल और एवरग्रीन ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में सामने आई उनकी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। गोल्डन आउटफिट और ग्लैमरस लुक के बावजूद, लोगों का ध्यान उनके मेकअप पर ज्यादा गया। करिश्मा के इस लेटेस्ट लुक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कई नेटिजन्स ने उन्हें कमेंट में 'बूढ़ी' और 'भूत' जैसी चीजें तक कह दी।

End of Feed