गुलाबी साड़ी पर गेंदे के फूल सजाकर कहां पहुंची करीना कपूर, लेटेस्ट लुक में लगीं पटौदियों की सबसे खूबसूरत बहू

Kareena Kapoor Saree Look, करीना कपूर साड़ी लुक: अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली पहुंची करीना कपूर का ये गुलाबी साड़ी लुक काफी ट्रेंडी है। देखें बेबो के इस साड़ी लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां।

Kareena Kapoor Saree Look, करीना कपूर साड़ी लुक: करीना कपूर जब साड़ी पहनती हैं तो उनका अंदाज अक्सर ऐसा होता है, जिसमें फैशन के साथ एक अलग तरह की शाही गरिमा भी नजर आती है। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली पहुंची करीना ने रानी पिंक कलर की साड़ी में शाही शिरकत थी। साड़ी का चमकदार गुलाबी रंग पहली नजर में ध्यान खींचता है, लेकिन असली खूबसूरती इसकी फूलों वाली सजावट में छिपी है। साड़ी पर बने गेंदे के फूल इसे ट्रेडिशनल भारतीय एहसास देते हैं।

End of Feed