Kangana Ranaut इन दिनों अपने हिमाचली अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के मौके पर कंगना ने ऐसा पारंपरिक लुक चुना, जिसमें फैशन से ज्यादा अपनी मिट्टी और संस्कृति की झलक दिखाई दी।राष्ट्रपति मुर्मू ने 7 अक्टूबर को मनाली में हिडिंबा मंदिर और अटल टनल का दौरा किया था, इस दौरान कंगना भी उनके स्वागत और कार्यक्रमों में मौजूद रहीं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर यहां वक्त बिताते थे नाना पाटेकर, खेत और गाय-बैलों के बीच है उनका फार्महाउस, देखें Photos
इस मौके पर कंगना ने जो लुक चुना, उसकी सबसे खास बात थी उनकी पहाड़ी टोपी और रंग-बिरंगी कढ़ाई वाला सलवार सूट। गोल्डन-ऑलिव रंग के आउटफिट पर लाल, हरे, नीले और गुलाबी रंग की डिजाइन बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। इसके साथ हरे रंग का दुपट्टा उनके पूरे लुक को एक अलग पहचान दे रहा था। सूट के साथ कंगना की हिमाचली टोपी लुक में चार चांद लगा रही है।
ऐसा था कंगना का सूट डिजाइन
कंगना ने बहुत ही सुंदर सा गोल्डन और हल्के ऑलिव रंग का सुंदर सा सूट पहना हुआ था। जिसके साथ कंट्रास्ट कलरफुल कढ़ाई कमाल लग रही थी। वेलवेट के कुर्ते के फ्रंट में लाल, नीले, गुलाबी और हरे रंग से बनी ज्योमेट्रिक डिजाइन दिखाई देती है। यही कढ़ाई साधारण से दिखने वाले परिधान को खास बना रही है। इसमें पहाड़ी हस्तशिल्प जैसी फील आ रही है, और बेशक ही रंग कंगना के स्किनटोन के साथ एकदम परफेक्ट लग रहे हैं।
पहाड़ी टोपी बनी लुक की पहचान
कंगना के पूरे पहनावे में सबसे पहले नजर उनकी हरे रंग की पहाड़ी टोपी पर जाती है। टोपी पर लाल और सुनहरे रंग की डिटेलिंग इसे और आकर्षक बना रही है। यह केवल फैशन एक्सेसरी की तरह नहीं, बल्कि कंगना के पूरे लुक को हिमाचली पहचान दे रही है।
दुपट्टा लगा परफेक्ट
कंगना ने इसके साथ गहरे हरे रंग का दुपट्टा लिया है। दुपट्टे के किनारे पर गुलाबी रंग की बॉर्डर दिखाई देती है, जो कुर्ते की रंगीन कढ़ाई से जुड़ती है। इस तरह का ऑम्ब्रे इफेक्ट वाला दुपट्टा सिंपल से सूट को भी परफेक्ट बना देता है।
ज्वेलरी और मेकअप रखा सॉफ्ट
कंगना ने इस लुक में जरूरत से ज्यादा ज्वेलरी नहीं जोड़ी। यही इसकी खूबसूरती भी है। अगर इसके साथ बहुत भारी नेकपीस या ज्यादा एक्सेसरीज होतीं, तो आउटफिट की पारंपरिक कढ़ाई दब सकती थी।
बालों को भी सलीके से पीछे रखा गया है, जिससे टोपी साफ दिखाई देती है। कंगना ने मेकअप भी एकदम हल्का और ब्लशी रखा है।
