बारिश में भी स्टाइल से नहीं करतीं समझौता, फैशन स्टेटमेंट बना कंगना रनौत का खास छाता

संसद परिसर में आमतौर पर सादे काले छाते ज्यादा नजर आते हैं। ऐसे में कंगना का यह चमकीला छाता स्वाभाविक तौर पर अलग दिखाई दिया।

बारिश में छाता यूं तो हमारी जरूरत का सामान है लेकिन अब ये लोगों के फैशन और लुक का हिस्सा भी बन रहा है। हाल ही में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कंगना एक रंगीन प्रिंटेड छाते के साथ नजर आईं। उनकी साड़ी और डिजाइनर बैग की तरह इस बार लोगों की नजर उनके छाते पर भी टिक गई। वजह थी उसका डिजाइन और कीमत। यह कोई आम काला छाता नहीं था, बल्कि करीब 6,100 रुपये का Good Earth का डिजाइनर छाता था।

Kangana Ranaut

कंगना रनौत का छतरी वाला लुकहो रहा वायरल (फोटो: PTI)

साड़ी से मैच नहीं, फिर भी लुक में घुल गया छाता

कंगना का संसद वाला स्टाइल अक्सर उनकी साड़ियों के इर्द-गिर्द रहता है। हैंडलूम साड़ियां, खास बैग और मिनिमल लेकिन क्लासी एक्सेसरीज उनके लुक का हिस्सा रहे हैं। इस बार उन्होंने नॉर्थईस्ट की एरी सिल्क साड़ी पहनी थी। साथ में Birkin बैग था, लेकिन बारिश से बचने के लिए हाथ में आया एक्वा रंग का छाता पूरे लुक में एक अलग ही रंग जोड़ रहा था।

End of Feed