सफेद बालों को बनाना चाहते हैं पहले जैसा काला, तो घर पर बनाएं ये तेल, कुछ ही दिनों पर पा सकेंगे खूबसूरत बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 26, 2023, 09:45 AM IST

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले बालों का सफेद होना चिंता वाली बात है। एक उम्र से पहले सफेद होते बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कलर करते हैं। हालांकि बालों को कलर करना सही नहीं है। ये बालों को खराब कर देते हैं और साथ बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं।

बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले बालों का सफेद होना चिंता वाली बात है। एक उम्र से पहले सफेद होते बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कलर करते हैं। हालांकि बालों को कलर करना सही नहीं है। ये बालों को खराब कर देते हैं और साथ बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। बालों की सही देखभाल ना करने जैसे तेल न लगाना की वजह से बाल तेजी से सफेद होने लगते हैं। तेज धूप की वजह से भी बाल डैमेज होते हैं। ऐसे में बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है।

kalonji black sesame oil for hair

सफेद बालों के लिए कलौंजी और काले तिल का तेल-kalonji with kala til oil for grey hair in hindi

सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में कलौंजी और काले तिल का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये बालों की रंगत को निखारने में काफी सहायक माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से कोलेजन नुकसान से बालों को बचाया जा सकता है और इन्हें सफेद होने से भी बचाया जा सकता है। तिल और कलौंजी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं इन्हें डैमेज होने से भी बचाते हैं। ये दोनों चीजें प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स मानी जाती है जो हेयर ग्रोथ में भी मददगार है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप अपने बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।

End of Feed