अजय-काजोल की बेटी हुई ग्रेजुएट, विदेश में साड़ी पहन नीसा ने जीता सबका दिल, ऐसा था पूरा लुक

Nysa Devgan Graduation Ceremony: अजय देवगन और काजोल की लाडली बिटिया नीसा की ग्रेजुएशन की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। नीसा ने सेरेमनी के लिए खास साड़ी पहनी थी, देखें यंग गर्ल्स कैसी साड़ियां पहनती हैं।

Nysa Devgan Graduation Ceremony: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, हालांकि फिर भी वे अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। 22 साल की नीसा इन दिनों अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज के साथ वायरल हो रही हैं। उनकी मम्मी काजोल ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर कर नीसा की ग्रेजुएशन सेरेमनी की झलक फैंस को दिखाई। नीसा ने स्विट्जरलैंड से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है।

Nysa Devgan Graduation Look (Photo Credit - Kajol)

छोटी सी वीडियो में काजोल और उनका पूरा परिवार बिटिया को ग्रेजुएट होते देख, काफी खुश नजर आ रहे हैं। सेरेमनी के लिए देवगन्स का देसी लुक बहुत ही सराहा जा रहा है। विदेशी धरती पर भी उन्होने इंडियन ट्रेडिशनल लुक अपनाकर फैंस का दिल जीत लिया है।

End of Feed